News Updates: मुंबई में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग, मौके पर पहुंचीं पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
मुंबई के अग्निशमन विभाग ने बताया ग्रांट रोड इलाके में कमाठीपुर इलाके की गली नंबर तीन में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विस्तार
मुंबई में आग लगने की खबरें आना आम सी बात हो गई है। यहां आए दिन कहीं न कहीं आग लगने की घटना सामने आ जाती है। अब यहां के कमाठीपुर इलाके में आग लगने की जानकारी मिली है।
मुंबई के अग्निशमन विभाग ने बताया ग्रांट रोड इलाके में कमाठीपुर इलाके की गली नंबर तीन में आग लगने की जानकारी मिली। आग एक इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
11 मंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट में आग लगी
तहसीलदार के कार्यालय से ईवीएम नियंत्रण इकाई चोरी
महाराष्ट्र के पुणे जिले में अज्ञात लोगों ने एक राजस्व अधिकारी के कार्यालय से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की नियंत्रण इकाई और कुछ स्टेशनरी कथित तौर पर चुरा ली। चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तीन फरवरी को सासवड के एक तहसीलदार के कार्यालय में हुई। उन्होंने कहा, 'ईवीएम मशीन की नियंत्रण इकाई और कागज के कुछ रील चोरी हो गए।' पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि हमने चोरी में शामिल तीन लोगों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की हैं। उन्होंने बताया कि सासवड पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।