फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Zealand Navy Chief meets indian Army and Navy Chiefs, talks on bilateral defense cooperation

India NZ: न्यूजीलैंड के नेवी चीफ ने सेना और नौसेना प्रमुख से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर हुई बात

Tue, 18 Mar 2025 10:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 18 Mar 2025 10:43 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गारिन गोल्डिंग ने मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान न्यूजीलैंड के नौसेना प्रमुख ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इसके अलावा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी से नौसेना संबंधों, संयुक्त प्रशिक्षण पहल और समुद्री सहयोग को बढ़ाने पर बात की।

विज्ञापन
New Zealand Navy Chief meets indian Army and Navy Chiefs, talks on bilateral defense cooperation
सेना और नौसेना प्रमुख से मुलाकात करते न्यूजीलैंड के नौसेना प्रमुख। - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गारिन गोल्डिंग ने मंगलवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान न्यूजीलैंड के नौसेना प्रमुख ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इसके अलावा नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी से नौसेना संबंधों, संयुक्त प्रशिक्षण पहल और समुद्री सहयोग को बढ़ाने पर बात की।

विज्ञापन


नौसेना के प्रमुख गोल्डिंग रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना और भारतीय नौसेना के बीच समुद्री सहयोग और संबंधों को मजबूत करने के लिए 16-21 मार्च तक आधिकारिक यात्रा पर भारत में हैं। अधिकारियों ने कहा कि रियर एडमिरल गोल्डिंग ने सोमवार को रायसीना डायलॉग में भाग लिया। मंगलवार को उन्होंने भारत के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इसके बाद साउथ ब्लॉक लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'झूठ फैलाने की जगह भारतीय क्षेत्र को खाली करे पाकिस्तान'; विदेश मंत्रालय ने फिर दिखाया आईना
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के नौसेना प्रमुख भारत में रक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, आर्मी स्टाफ के प्रमुख, वायु सेना प्रमुख और रक्षा सचिव शामिल से मुलाकात की जाएगी। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान गोल्डिंग पश्चिमी नौसेना कमान के कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही स्वदेशी विध्वंसक आईएनएस सूरत का दौरा करेंगे और जहाज रखरखाव और प्रौद्योगिकी में भविष्य के सहयोग के अवसरों का पता लगाएंगे।


प्रवक्ता ने कहा कि न्यूजीलैंड के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गारिन गोल्डिंग की यात्रा भारत-न्यूजीलैंड रक्षा संबंधों के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह नौसैनिक सहयोग को बढ़ावा देगी। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी हितों को सुदृढ़ करेगी। अफसरों ने कहा कि 20 मार्च को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा नौसेना जहाज एचएमएनजेडएस ते काहा पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। यह भारत-न्यूजीलैंड समुद्री संबंधों को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें: नीदरलैंड के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, कहा- पाकिस्तान को न दें हथियार और तकनीक
  
बता दें कि लक्सन 16 से 20 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। वे न्यूजीलैंड के व्यापार और समुदाय के नेताओं का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे हैं। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत वार्ता की। साथ ही 'रायसीना डायलॉग' के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधन दिया था। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed