फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New year 2022 restrictions night curfew imposed in several states including delhi mumbai chennai bengluru new years evening latest updates

न्यू ईयर जश्न पर पहरा: पार्टी करने से पहले जान लें देश में कहां लगी है नई पाबंदी, इन बातों का रखें ख्याल

Fri, 31 Dec 2021 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 31 Dec 2021 11:09 AM IST
सार

नए साल आने में अब चंद घंटों का वक्त बचा है। भारत समेत दुनियाभर में नए साल पर जश्न मनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन हैप्पी न्यू ईयर के जश्न पर ओमिक्रॉन ने पहरा लगा दिया है। भारत में ओमिक्रॉन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकारों ने कोविड-19 से जुड़ी नई गाइडलाइंस लागू कर दी है। राज्य सरकारों ने बाजारों में भीड़ नहीं बढ़ने के लिए कई पाबंदियां लगा दी  है। ऐसे में अगर आप नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं तो यह जान लें कि कहा-कहां और कैसी पाबंदी लगाई गई है। 

विज्ञापन
New year 2022 restrictions night curfew imposed in several states including delhi mumbai chennai bengluru new years evening latest updates
न्यू ईयर पर सख्ती - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए देशभर में नए साल पर जश्न मनाने के लिए रोक लगा दी गई है। भारत में ओमिक्रॉन मरीजों की तादाद शुक्रवार को एक हजार के आंकड़े को पार कर गई है। 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के मरीजों की कुल संख्या 1201 के आंकड़े तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में तो नए वैरिएंट के केस 450 तक हो गए हैं। जो देश में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


देश में कई राज्य सरकारों ने कोविड-19 से जुड़ी नई गाइडलाइन लागू कर दी है। साथ ही कोविड से बचने के लिए सतर्कता बरतने की भी अपील की है। ऐसे में अगर आप नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आप पढ़ कर ही घर से बाहर निकलें। नहीं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर लॉक हो जाएगा कनॉट प्लेस
कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके अलावा, रेस्तरां, बार और सार्वजनिक परिवहन में 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चलाने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं, 31 दिसंबर की रात आठ बजे से कनॉट प्लेस (सीपी) समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।  प्राइवेट गाड़ियों के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी यह पाबंदी लागू होगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए भी लोगों को अजमेरी गेट की तरफ से जाना होगा। कनॉट प्लेस से चेम्सफोर्ड रोड के रास्ते पहाड़गंज की तरफ से रेलवे स्टेशन जाने का रास्ता बंद रहेगा। हालांकि, देशबंधु गुप्ता रोड की तरफ से एंट्री खुली रहेगी।

नोएडा में सख्ती बरतने करने निर्देश
नववर्ष को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी पुलिस ने पाबंदियां लगा दी है। गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा-144 लागू है। वहीं, रात  रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। होटल, रेस्तरां, बार समेत बंद और खुली जगहों पर नववर्ष की पार्टियों पर रोक रहेगी। नियमों का पालन कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नए साल पर मुंबई में धारा 144 लागू
वैसे तो मुंबई में न्यू ईयर का जश्न सबसे ज्यादा मनाया जाता है। कहा जाता है कि मुंबई साल की आखिरी रात सोता नहीं है, लेकिन इस बार ओमिक्रॉन ने नए साल के जश्न पर पानी फेर दिया है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का फैलाव तेजी से हो रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 450 नए मामले सामने आए हैं। जो देश में सबसे अधिक है।  इसको देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने राजधानी मुंबई में धारा 144 लागू कर दिया है। धारा 144 लगाने के बाद अब महानगर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पुलिस ने 30 दिसंबर से सात जनवरी तक रेस्टोरेंट, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब में नए साल के जश्न, पार्टियों पर रोक लगा दी है।

गोवा में मनाना चाहते हैं जश्न तो जान लें ये नियम
गोवा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए साल के जश्न पर सख्त पाबंदी तो नहीं लगाई गई है, लेकिन राज्य सरकार ने नए साल के मौक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और पार्टियों में केवल उन्हीं लोगों को शामिल होने की इजाजत दी है जिन्होंने कोरोना के दोनों टीके लगवा लिए हैं, या जिनके पास कोरोना वायरस का नेगेटिव सर्टिफिकेट होगा।


चेन्नई में पुलिस ने लगाई रोक
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने भी गाइडलाइंस जारी किए हैं। चेन्नई में नए साल के मौके पर शहर में भीड़ नहीं बढ़ाने की अपील की गई है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों को सड़कों पर निकलने से रोक लगा दी गई है। पुलिस ने लोगों से 31 दिसंबर को रात 12 बजे से पहले अपने घर चले जाने का आग्रह किया है। हालांकि, इमरजेंसी सेवा पर कोई रोक नहीं होगी।

बेंगलुरु में भी नाकेबंदी
कोरोना और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए नए साल की पूर्व संध्या पर बेंगलुरु में भी पुलिस ने 31 दिसंबर की रात पूरी नाकेबंदी कर दी है। साथ ही शहर में कोरोना प्रोटोकॉल नियम पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने लोगों से इसमें सहयोग करने की भी अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed