फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Seat Allocation changed the view of Lok Sabha

सीट आवंटन ने बदला लोकसभा का नजारा, आडवाणी की सीट पर शाह तो जोशी की सीट पर स्मृति

Wed, 31 Jul 2019 07:12 PM IST
Gaurav Pandey हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 31 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
New Seat Allocation changed the view of Lok Sabha
संसद भवन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

बुधवार को लोकसभा में हुए सीट आवंटन ने सदन का नजारा बदल दिया है। नई व्यवस्था में पिछली लोकसभा में डॉ. मुरली मनोहर जोशी वाली सीट स्मृति ईरानी को तो लालकृष्ण आडवाणी वाली सीट अमित शाह को मुहैया कराई गई है। जबकि निचले सदन में अन्नाद्रमुक की जगह द्रमुक ने तो तेलुगु देशम की जगह वाईएसआर कांग्रेस ने ले ली है। 

विज्ञापन


नई व्यवस्था के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्ला और सुप्रिया सुले के साथ दूसरी पंक्ति में बैठेंगे। मुलायम सिंह यादव को बीती लोकसभा की तरह वर्तमान लोकसभा में भी पहली पंक्ति की सीट मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


आसन के दाईं ओर पहली छह सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी पहले की तरह बैठेंगे। नई लोकसभा में बाकी बची तीन सीटों जिन पर लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली बैठते थे, उन पर इस बार गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और डीवी सदानंद गौड़ा बैठेंगे। इनमें शाह पहली बार लोकसभा में चुन कर आए हैं तो तोमर और गौड़ा को पहली बार पहली पंक्ति में जगह मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार स्मृति ईरानी को वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की सीट आवंटित की गई है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पहली बार अग्रिम पंक्ति में जगह मिली है। सहयोगियों में शिवसेना के केंद्रीय मंत्री अरविंद सामंत को अनंत गीते वाली सीट तो जदयू के राजीव रंजन सिंह ललन को पहली पंक्ति की सीट मुहैया कराई गई है।

फारुख, सुले, अखिलेश के साथ बैठेंगे राहुल

राहुल गांधी को आसन के बाईं तरफ दूसरी पंक्ति में जगह मिली है। राहुल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसी अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और के सुरेश के साथ दूसरी पंक्ति में बैठेंगे। मुलायम सिंह यादव और सोनिया गांधी को पहले की तरह पहली पंक्ति में जगह दी गई है। जबकि अग्रिम पंक्ति वाली विपक्ष की सीट पर अन्नाद्रमुक की जगह इस बार डीएमके केटीआर बालू को जगह दी गई है। 

खराब प्रदर्शन के चलते बीजद से छिनी पहली पंक्ति

खराब प्रदर्शन के कारण बीजद पहली पंक्ति में जगह हासिल नहीं कर पाया है। बेहतर प्रदर्शन के कारण इस बार तेलुगुदेशम की पहली वाली सीट वाईाएसआर कांग्रेस के पी मिधुन रेड्डी को आवंटित किया गया है। इसी प्रकार मल्लिकार्जुन खड़गे की आगे की पंक्ति की सीट अधीर रंजन चौधरी को दी गई है।

दूसरी पंक्ति का कुछ ऐसा है गणित

दूसरी पंक्ति में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, डॉ हर्षवर्धन, महेंद्र नाथ पांडे, गिरिराज सिंह, संतोष गंगवार, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरसिमरत कौर, सांसद मेनका गांधी, वीरंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह पटेल, रावइंद्रजीत सिंह, श्रीपद यशो नाइक, दिनेश यादव, विनायक राउत, सुखबीर सिंह बादल, पिनाकी मिश्रा, एम रेड्डी, कल्याण बनर्जी को जगह मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed