{"_id":"57a9a6594f1c1b0f11ee4813","slug":"new-photos-cast-doubt-on-china-s-vow-not-to-militarize-disputed-islands","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण चीन सागर में चीन ने तैनात किए सैन्य विमान? विवाद गहराने की आशंका","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
दक्षिण चीन सागर में चीन ने तैनात किए सैन्य विमान? विवाद गहराने की आशंका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Aug 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर विवाद
- फोटो : फोटो साभारः CSIS/Asia Maritime Transparency Initiative
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण चीन के विवादित द्वीप को लेकर चीन ने और भी आक्रामक रुख अपना लिया है। हाल ही में सामने आई सेटेलाइट तस्वीरों में पता चल रहा है कि चीन ने अपने कब्जे वाले स्प्रेटली द्वीपों पर अफने एयरक्राफ्ट बढ़ा दिए हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ महीनों पहले जुलाई में जो तस्वीरें आईं थी और अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे पता चलता है कि द्वीप पर अब सैन्य विमान तैनात कर दिए गए हैं।
न्यू यॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी थिंक टैंक 'सेंटर फोर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीजट के विश्वलेषण के आधार पर यह दावा किया है। बताया गया है कि चीन ने स्प्रेटली द्वीप के हिस्सों पर एयरक्राफ्च हाउसिंग भी बनाई है। गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर को लेकर फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया और चीन में विवाद चल रहा है। दक्षिण चीन के रास्ते कई देशों का अंतरराष्ट्रीय व्यापार होता है। लिहाजा सारी दुनिया की नजरें इस विवाद पर हैं।
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे को खारिज कर दिया था। हालांकि चीन ने इस फैसले को मानने से इंकार कर दिया था और कहा था कि यह उसकी संप्रभुता में दखल है।