फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New motor vehicle law reduced accidental death figures in Uttar Pradesh and Haryana

नए मोटर वाहन कानून से उत्तर प्रदेश और हरियाणा में घटा दुर्घटना से मौत का आंकड़ा : गडकरी

Fri, 06 Mar 2020 07:01 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 06 Mar 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
New motor vehicle law reduced accidental death figures in Uttar Pradesh and Haryana
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नए मोटर वाहन कानून के लागू होने के बाद सख्त प्रावधानों के कारण बेहद हल्ला मचाया गया था। लेकिन केंद्र सरकार का दावा है कि इस कानून के लागू होने के बाद दुर्घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या में बड़े पैमाने पर कमी आई है। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि खासतौर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में इसके चलते हादसों में मौत का आंकड़ा बेहद कम हुआ है। हालांकि इस दौरान छत्तीसगढ़ में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है।

विज्ञापन


लोकसभा में सरकार से पूछा गया था कि क्या नए मोटर वाहन अधिनियम के लागू होने के बाद उसने इसके बारे में किसी तरह का फीडबैक हासिल किया है। जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री गडकरी ने बताया कि केंद्र सरकार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने नए कानून के संबंध में कई फीडबैक भेजे हैं। इसके अलावा सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चर्स (सियाम) और बस एंड कार ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीओसीआई) जैसे कई संगठनों ने भी इसे लेकर सरकार के साथ अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिले डाटा का विश्लेषण करने पर दुर्घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या में कमी की बात सामने आई है। बता दें कि नया कानून लागू होने के बाद दुपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट नहीं लगाने के लिए जुर्माने में भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिसके चलते इन दोनों सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करने वालों की संख्या में बेहद इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना आया अंतर

राज्य 2018 में मौत 2019 में मौत बदलाव (फीसद में)
केरल 321 314 -2.1
उत्तर प्रदेश 1503 1355 -9.8
बिहार 459 411 -10.5
गुजरात 557 480 13.8
उत्तराखंड 78 61 21.8
हरियाणा 497 438 11.8
छत्तीसगढ़ 293 305 4.1
पुडुचेरी 13 09 30.7
चंडीगढ़ 08 08 -75


(आंकड़े दोनों साल के सितंबर/अक्तूबर माह के हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed