फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Indian notes of Rs 500, 2000 'illegal' in Nepal for now

नेपाल ने 500 रुपये और 2000 रुपये के नए भारतीय नोटों पर पाबंदी लगाई

Fri, 25 Nov 2016 04:11 AM IST
एजेंसी/ काठमांडू
एजेंसी/ काठमांडू Updated Fri, 25 Nov 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
New Indian notes of Rs 500, 2000 'illegal' in Nepal for now
नेपाल राष्ट्र बैंक ने 500 रुपये और 2000 रुपये मूल्यों के भारत के नए मुद्रा नोटों के अपने यहां इस्तेमाल पर यह कहते हुए रोक लगा दी है कि यह अनाधिकृत और गैरकानूनी है। पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये मूल्यों के नोटों को वापस लिए जाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने इन दो नए मुद्रा नोटों को जारी किया है। 
विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने भारत के नए मुद्रा नोटों को अनाधिकृत और गैरकानूनी बताया है। ऑनलाइनखबर डॉट कॉम के अनुसार एनआरबी के प्रवक्ता नारायण पौडेल ने कहा कि  ये नए मुद्रा नोट नेपाल में अभी तक कानूनी नहीं है। नेपाल में यह नोट सिर्फ तभी कानूनी हो सकता है जब भारत विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के तहत फेमा अधिसूचना जारी करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत द्वारा फेमा अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है, जिसके तहत नेपाल और भारत में लोगों को भारतीय मुद्रा की निश्चित राशि रखने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले 500 रुपये और 1000 रुपये के मूल्यों के नोटों के इस्तेमाल के खिलाफ पिछले एक साल तक नेपाल में प्रतिबंध प्रभावी था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे के बाद अधिकारियों ने इस प्रतिबंध को हटा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल ने पिछले साल लोगों को 25000 रुपये तक के उच्च मूल्यों के भारतीय मुद्रा को लाने की अनुमति दी थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये और 1000 रुपये के मूल्यों के पुराने नोट रखने वाले गैर-भारतीयों के लिए नेपाल में मुद्रा हस्तांतरण सुविधा को आसान करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed