फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new health policy of Kerala will make vaccination certificate mandatory for school admission

केरल सरकार ने बनाई नई हेल्थ पॉलिसी, इस सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा एडमिशन

Fri, 23 Feb 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Fri, 23 Feb 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
new health policy of Kerala will make vaccination certificate mandatory for school admission
पिनरई विजयन

सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण करने के लिए केरल की सरकार एक नई स्वास्थ्य नीति लेकर आने वाली है। इसके तहत अगले शैक्षणिक सत्र से लेफ्ट सरकार स्कूलों में एडमिशन के लिए टीकाकरण सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने वाली है। सरकार के इस कदम से पांच साल की उम्र से नीचे के सभी बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहयोग मिलेगा। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि केरला में सरकार पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहती है।

विज्ञापन


राज्य की कैबिनेट ने नई मेडिकल पॉलिसी के मसौदे की पुष्टि की है। जिसके तहत सभी अस्पतालों जिसमें कि निजी अस्पताल भी शामिल हैं, उनके लिए मानक इलाज के दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। निजी अस्पतालों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उन्हें अपने इलाज की प्रक्रिया और खर्च को सार्वजनिक करना होगा।
विज्ञापन


दूसरी बड़ी घोषणा के तहत पूरे राज्य में बोली लगाकर ट्रांसजेंडर्स के लिए क्लिनिक खोले जाएंगे जिससे कि यह राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आ सके। मसौदे के अनुसार एंटीबायोटिक दिशानिर्देश समिति का गठन किया जाएगा जोकि एंटीबायोटिक नीति बनाएगी। डॉक्टर्स के लिए जेनेरिक दवाइयां लिखना अनिवार्य किया जाएगा। नई पॉलिसी के बारे में मंत्री शैलजा ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती इलाज के खर्च को कम करने की गै क्योंकि बढ़ते खर्च ने बहुत से लोगों को भिखारी बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed