फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New government jobs were banned in Tripura

त्रिपुरा में नई सरकारी नौकरियों पर पाबंदी, खाली पदों को खत्म करने का फैसला

Wed, 19 Dec 2018 05:08 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: आसिम खान Updated Wed, 19 Dec 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
New government jobs were banned in Tripura
प्रतीकात्मक तस्वीर

त्रिपुरा सरकार ने नई सरकारी नौकरियों के सृजन पर पाबंदी लगाने और खाली पदों को खत्म करने का फैसला किया है। वित्त विभाग की ओर से सोमवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि आबादी के लिहाज से राज्य में सरकारी नौकरियों का अनुपात देश में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


राज्य की आबादी लगभग 40 लाख है। यहां दो लाख सरकारी कर्मचारी और 60 हजार पेंशनभोगी हैं। मुख्य सचिव एल.के.गुप्ता, जिनके पास वित्त विभाग भी है। उनकी ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि फिलहाल वेतन व भत्तों के मद में सबसे ज्यादा रकम खर्च होती है। वित्तीय स्थिरता व खर्चों में कटौती के लिए उक्त कदम जरूरी है। नए पदों के सृजन से पहले पुराने पदों को खत्म करना अनिवार्य बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed