{"_id":"5fe3da9efa69bb3aa5659a6b","slug":"new-corona-strain-will-not-affect-the-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का नया रूप टीके को नहीं करेगा प्रभावित: विशेषज्ञ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस का नया रूप टीके को नहीं करेगा प्रभावित: विशेषज्ञ
Thu, 24 Dec 2020 05:37 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Dec 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
कोरोना का नया खतरा
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद जहा टीके को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी तक अध्ययन से साफ है कि टीका पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रिटेन में मिलने वाला वायरस का नया रूप तेज तेजी से प्रसारित होने वाला जरूर है लेकिन यह बाकी रूप से बहुत अलग भी नहीं है।
वैल्लोर स्थित सीएमसी की वरिष्ठ डॉक्टर और टीका विशेषज्ञ गगनदीप कांग का कहना है कि अभी हम शुरूआती स्थिति में है। इस रूप को समझना जरूरी है। जब तक इसके बारे में वैज्ञानिक स्तर पर और जानकारी एकत्रित नहीं होती है तब तक हमें किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल नए कोरोना के नए रूप के बाद एहतियातन भारत सहित 43 से अधिक देशों ने ब्रिटेन से आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन सिंतंबर में पाया गया था।
विज्ञापन
लंदन स्थित रिसर्च चैरिटी वेलकम ट्रस्ट यूके के निदेशक जेरेमी फरार के अनुसार, फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं है कि नए कोरोना स्ट्रेन के खिलाफ इलाज और टीका काम नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा है कि वायरस की शक्ति को दिखा रही है, जिसे भविष्य में खारिज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन को कम करने के लिए तत्काल कार्यकरना जरूरी है। ब्रिटिश सोसाइटी फॉर इम्यूनोलॉजी के पूर्व अध्यक्ष प्रो पीटर ओपनशॉ का कहना है कि इसे गंभीरता से लेना सही है।