फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New conspiracy of ISIS: Call to destroy idols of temples of India, picture of damaged idol printed in Voice of Hind magazine

ISIS की नई साजिश: भारत के मंदिरों की मूर्तियां खंडित करने का आह्वान, पत्रिका में छापी क्षतिग्रस्त मूर्ति की तस्वीर

Tue, 23 Nov 2021 04:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Nov 2021 04:46 PM IST
सार

'वाइस आफ हिंद' पत्रिका के मुख पृष्ठ पर कर्नाटक के मुरुदेश्वर महादेव की क्षतिग्रस्त मूर्ति का कंप्यूटर पर तैयार किया गया फोटो भी प्रकाशित किया है। आईएसआईएस इस साजिश के जरिए देश में सांप्रदायिक सौहार्द नष्ट करना चाहता है। 
 

विज्ञापन
New conspiracy of ISIS: Call to destroy idols of temples of India, picture of damaged idol printed in Voice of Hind magazine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भारत में अशांति फैलाने के इरादे से नई साजिश रची है। उसने अपनी पत्रिका 'वाइस ऑफ हिंद' में भारत के मंदिरों की मूर्तियां खंडित करने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


'वाइस ऑफ हिंद' पत्रिका के मुख पृष्ठ पर कर्नाटक के मुरुदेश्वर महादेव की क्षतिग्रस्त मूर्ति का कंप्यूटर पर तैयार किया गया भड़काऊ फोटो भी प्रकाशित किया है। पत्रिका में तस्वीर के नीचे लिखा है कि 'झूठे भगवानों को नष्ट करने का समय आ गया है।' क्षतिग्रस्त मूर्ति पर आईएसआईएस का झंडा भी लगाया गया है। 
विज्ञापन


आईएसआईएस समर्थित पत्रिका की यह खबर और इसके कवर पेज की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इससे सांपद्रायिक सौहार्द भड़काने की कोशिश हो रही है। पत्रिका में प्रकाशित भगवान शिव की प्रतिमा कर्नाटक के मुरुदेश्वर में स्थित मूर्ति से मिलती जुलती है। इससे समझा जा सकता है कि आईएसआईएस फर्जी खबरें फैलाकर देश में सौहार्द नष्ट करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन







कर्नाटक के कुमटा के भाजपा विधायक दिनकर केशव शेट्टी ने इस फोटो का संज्ञान लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर उसे साझा किया है। शेट्टी ने सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है। कन्नड में लिखी अपनी पोस्ट मे विधायक शेट्टी ने लिखा कि सोशल मीडिया के जरिए मेरे संज्ञान में यह मामला आया है कि उक्त पत्रिका में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने मुरुदेश्वर महादेव की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आह्वान किया है। हिंदू मंदिरों का विकास व उनका संरक्षण हमारी पार्टी के मुख्य सिद्धांतों में शामिल है। मुरुदेश्वर मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की साजिश को लेकर गृह मंत्रालय को सूचित किया जा चुका है। 

पाकिस्तान व बांग्लादेश से प्रकाशन
फरवरी 2020 में आईएसआईएस समर्थित मीडिया संगठन 'अल किताल मीडिया सेंटर' व जुंडुल खलीफा अल हिंद ने वॉइस ऑफ हिंद को शुरू किया था। एनआईए ने तब कहा था कि इस पत्रिका का प्रकाशन पाकिस्तान व बांग्लादेश से एक कॉल सेंटर जैसे दफ्तर से किया जा रहा है। इसे चलाने के लिए पढ़े लिखे युवा व अनुवादक रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed