फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New CBI director visits 51 of 58 branches at record pace, likely to cover entire country by Oct 15

CBI: 108 दिनों में एजेंसी की 51 शाखाओं का दौरा कर चर्चाओं में आए CBI के नए निदेशक, जमीनी हालात का लिया जायजा

Tue, 12 Sep 2023 05:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 05:40 PM IST
सार

CBI: सीबीआई के निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद प्रवीण सूद ने 108 दिनों के भीतर देशभर में एजेंसी की कुल 58 शाखाओं में 51 का दौरा किया। शेष सात 15 अक्तूबर से पहले कवर किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
New CBI director visits 51 of 58 branches at record pace, likely to cover entire country by Oct 15
सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक का कार्यभार संभालने के बाद आईपीएस प्रवीण सूद ने 108 दिनों के भीतर देशभर में एजेंसी की कुल 58 शाखाओं में 51 का दौरा किया। शेष सात 15 अक्तूबर से पहले कवर किए जाने की संभावना है। यह एजेंसी के इतिहास में रिकॉर्ड बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, कर्नाटक के पूर्व डीजीपी सूद ने 25 मई को एजेंसी की बागडोर संभाली थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने एजेंसी के संचालन की जमीनी स्तर की समझ हासिल करने के लिए एक मिशन शुरू किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने दौरों के दौरान सूद सभी स्टाफ सदस्यों के साथ व्यक्तिगत बातचीत को प्राथमिकता देते हैं, उनकी चिंताओं और विचारों को सुनते हैं और यहां तक कि उनके साथ रोटी भी तोड़ते हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन सत्रों से उन्हें देशभर में सीबीआई के कामकाज और कर्मियों की 'मन:स्थिति' के बारे में 'जमीनी हकीकत' की पहचान करने में मदद मिली है।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन सत्रों के दौरान समन जारी करने, खुफिया जानकारी जुटाने, शिकायतकर्ताओं से निपटने, जाल बिछाने और कर्मचारियों की कमी जैसे कई मुद्दों को निदेशक के संज्ञान में लाया गया है, जिसमें सबसे निचले स्तर के अधिकारियों को भी उनसे बातचीत करने का मौका दिया गया है।
 

अधिकारियों ने कहा कि निदेशक का मानना है कि जमीनी स्तर पर एजेंसी के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के लिए 'टॉप टू डाउन' शाखाओं में कनिष्ठ अधिकारियों से मिलने जितना प्रभावी नहीं है। उन्होंने बताया कि सूद ने 15 अक्तूबर तक देशभर में फैली सीबीआई की 58 शाखाओं में से प्रत्येक का दौरा करने का फैसला किया है।
 

उन्होंने बताया कि कार्यभार संभालने के शुरुआती महीनों में इन यात्राओं से सीबीआई निदेशक को एजेंसी में अपने कार्यकाल के दौरान नीतियां बनाने और एजेंसी के भीतर प्रशासनिक सुधार लाने में मदद मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed