फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal Foreign Minister Arzu Rana Deuba meets PM Modi, invites him for state visit

Nepal: विदेश मंत्री राणा ने PM मोदी को दिया राजकीय यात्रा का न्योता; भारत को 1000 मेगावाट बिजली देगा नेपाल

Tue, 20 Aug 2024 01:22 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 20 Aug 2024 01:22 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी नेपाली समकक्ष आरजू राणा देउबा के साथ व्यापक वार्ता के बाद कहा कि नेपाल भारत को करीब 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा। पहले चरण में बिहार और हरियाणा के लिए- 251 मेगावाट बिजली निर्यात की अनुमति नेपाल को दी गई है।

विज्ञापन
Nepal Foreign Minister Arzu Rana Deuba meets PM Modi, invites him for state visit
नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा और पीएम मोदी। - फोटो : x/@narendramodi

विस्तार

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को नेपाल की राजकीय यात्रा करने के लिए निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों के बीच, भारत-नेपाल संबंधों की बहुमुखी विविधता पर चर्चा हुई।  

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर के संग हुई द्विपक्षीय वार्ता
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी नेपाली समकक्ष आरजू राणा देउबा के साथ व्यापक वार्ता के बाद कहा कि नेपाल भारत को करीब 1,000 मेगावाट बिजली निर्यात करेगा। पहले चरण में बिहार और हरियाणा के लिए- 251 मेगावाट बिजली निर्यात की अनुमति नेपाल को दी गई है। जयशंकर ने भारत को ब्रिजली निर्यात करने के नेपाल के फैसले को 'एक नया मील का पत्थर बताया। वार्ता के दौरान दोनों मंत्रियों ने व्यापार, संपर्क और बुनिश्रीदी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


देउवा ने पदभार संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा के तहत रविवार को भारत की पांच दिवसीय यात्रा शुरू की। जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऊर्जा, व्यापार, संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास सहित बहुमुखी भारत-नेपाल सहयोग पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, पड़ोसी प्रथम की हमारी नीति और लोगों के बीच अद्वितीय और सांस्कृतिक संपर्क हमारे संबंधों को आगे बढ़ाता है। देउबा ने भी अपनी ओर से इस बातचीत को सार्थक बताया। क्षेत्र में भारत के समग्र सामरिक हितों के संदर्भ में नेपाल एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है। दोनों देशों के नेताओं ने अक्सर दोनों पक्षों के बीच सदियों पुराने 'रोटी बेटी के संबंधों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत नेपाल से 5 रुपये 45 पैसे प्रति यूनिट बिजली खरीदेगा
 नेपाल, भारत को भारतीय मुद्रा में पांच रुपये 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बेचेगा। नेपाल स्थित भारतीय दूतान्नास ने एक बयान में कहा, सीमा पार व्यापार के लिए नामित प्राधिकरण ने नेपाल में 12 जलविद्युत परियोजनाओं से 251 मेगावाट बिजली नियति को मंजूरी दे दी है।


प्रधानमंत्री ओली ने पीएम मोदी को राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया 
नेपाल के विदेश मंत्री आरज़ू राणा देउबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नेपाली समकक्ष के.पी. शर्मा ओली की ओर से हिमालयी राष्ट्र की राजकीय यात्रा के लिए निमंत्रण सौंपा। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed