{"_id":"5994cad84f1c1b272b8b474f","slug":"nepal-floods-landslide-killed-120-people-35-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: बाढ़-भूस्खलन से अब तक 120 की मौत, 35 लापता, बचाव कार्य जारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल: बाढ़-भूस्खलन से अब तक 120 की मौत, 35 लापता, बचाव कार्य जारी
एजेंसी, काठमांडू
Updated Thu, 17 Aug 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
Nepal Flood
नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मरने वालों की तादाद 120 हो गई है जबकि 35 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा से नेपाल में करीब 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
नेपाली अखबार ‘द हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक गृह मंत्री जनार्दन शर्मा ने संसद को बताया कि देश के कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के चलते सैकड़ों लोग बेघर हो चुके हैं। जबकि इस आपदा में 3000 से ज्यादा मकान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
शर्मा के नेतृत्व में एक समिति भी बनाई गई है जो नुकसान का आकलन कर रही है। इस समिति में मुख्य सचिव और 12 मंत्रालयों के सचिव शामिल हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता राम कृष्ण सुबेदी ने बताया कि बाढ़ व भूस्खलन प्रभावित जिलों में खाना पकाने के बर्तन, सूखी खाद्य सामग्री, नमक, खाना बनाने का तेल और अन्य राहत सामग्रियों को पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों की खोजबीन, बचाव व राहत अभियान के लिए नेपाली सेना के 7 हेलीकॉप्टरों समेत कुल 13 हेलीकॉप्टर तथा मोटरबोट, रबर नौका व अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।