फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Necessary to reduce garbage, innovation is important to increase production in agriculture: Prabhu

कृषि क्षेत्र में अपशिष्ट कम करने, उत्पादन बढ़ाने के लिए नवोन्मेष जरूरी : सुरेश प्रभु

Fri, 16 Nov 2018 05:05 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Necessary to reduce garbage, innovation is important to increase production in agriculture: Prabhu
प्रतीकात्मक चित्र

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि अपशिष्ट कम करने, उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए उर्वरकों के उपयोग को घटाने हेतु कृषि क्षेत्र के लिए नवोन्मेष जरूरी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप कंपनियों के पास बड़े होने के व्यापक अवसर मौजूद हैं। जलवायु परिवर्तन ने इस क्षेत्र के लिए कई चुनौतियां खड़ी की हैं और स्टार्टअप कंपनियां इस ओर ध्यान देकर नवोन्मेषी समाधान पेश कर सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हम कृषि क्षेत्र में नवोन्मेष को बढ़ावा दे रहे हैं। स्टार्टअप के नवोन्मेषी और नए विचार इस क्षेत्र में एक बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।’’ प्रभु ने जानकारी दी कि उनका मंत्रालय इस बारे में सात दिसंबर को वैश्विक कोषों और स्टार्टअप कंपनियों के साथ एक बैठक करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए हम एक समग्र रणनीति पर काम कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि जनवरी 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की थी। इसमें इंस्पेक्टर राज से मुक्ति, कर में छूट इत्यादि शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed