फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDRF's 90 team deployed all over country amidst flood situation in India

बाढ़ से बचाव के लिए देश में एनडीआरएफ की 90 टीम तैनात, गृह मंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश

Sat, 04 Jul 2020 01:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 04 Jul 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
NDRF's 90 team deployed all over country amidst flood situation in India
बाढ़ से बचाव के लिए देशभर में एनडीआरएफ की 90 टीम तैनात - फोटो : amar ujala

बाढ़ से बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा बचाव दल ने देशभर में 90 से ज्यादा बचाव टीमों को तैनात किया है। इन टीमों का कोविड-19 महामारी के कारण ज्यादा ध्यान लोगों और सामान की संक्रमण मुक्ति पर केंद्रित होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन



गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरी ब्लॉक में अपने कार्यालय में देश में मानसून की बारिश और बाढ़ के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को जान-माल का नुकसान रोकने के लिए अच्छी तरह से योजना बनाने के निर्देश दिए। एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने जानकारी दी कि बाढ़ से बचाव के लिए देशभर में 90 से अधिक टीम तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


बाढ़ बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम में करीब 45 कर्मी होते हैं और यह उपकरणों तथा नौकाओं से लैस होती हैं।महानिदेशक ने बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को देखते हुए बचाव कार्य और बचावकर्ताओं के लिए कुछ नई रणनीतियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस एन प्रधान ने बताया कि लोगों और सामान को संक्रमण से मुक्त रखने, स्वच्छता पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने और रोकथाम और सुरक्षा संबंधी सवाधानियां बरतने के साथ एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ ने राज्यों के मुख्य सचिवों और विशेष राहत आयुक्तों को पत्र लिखकर शारीरिक दूरी, संक्रमणमुक्ति और स्वच्छता से संबंधित कोविड-19 दिशा-निर्देशों के मद्देनजर बचाव दलों और कर्मियों के लिए पर्याप्त स्थान की मांग की है।

इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों के पास तापमान मापने के उपकरण, मास्क, सैनिटाइजर और आधारभूत चिकित्सा किट भी होंगी। पिछले महीने पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के दौरान काम करने वाले एनडीआरएफ के करीब 60 कर्मी बचाव कार्यों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।


अधिकारी ने बताया कि अब उन बचावकर्ताओं में से सभी लोग संक्रमण के खतरे से बाहर हैं और ठीक हो चुके हैं। महानिदेशक ने कहा कि एकीकृत आपदा नियंत्रण कक्ष बनाएं जाएंगे और सभी टीमों तथा उनके काम की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी जैसी कि दिल्ली में एनडीआरएफ के मुख्यालय से की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed