साधारण गृहणी हैं NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजग की संख्या गणित को ध्यान में रखते हुए रामनाथ कोविंद का देश का अगला राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पत्नि सविता कोविंद देश की प्रथम महिला नागरिक के रूप में पहचानी जाएंगी।
देश की भावी प्रथम महिला नागरिक बनने जा रहीं सविता कोविंद एक साधारण गृहणी हैं। पति के राजनैतिक मामलों में हस्तक्षेप के बजाय उनका ध्यान बच्चों के पालन और गृहस्थी को संभालने पर ज्यादा रहता है। आलम यह है कि रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति पद के लिए राजग की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर उन्हें टीवी के जरिए मिली। टीवी पर समाचार देख कोविंद के कर्मी ने उन्हें इस आशय की जानकारी दी। तो उन्होंने टीवी पर पति के खुशबरी का समाचार देखा।
जानिए कौन हैं सविता कोविंद
दिल्ली में जन्मी और यहीं पर पली सविता का 30 मई 1974 को राम नाथ कोविंद से विवाह संपन्न हुआ। साधारण गृहणी होने के साथ वे परिवार के सदस्यों का पूरा ख्याल रखती हैं। कोविंद की सफलता का राज यह भी है कि सविता ने परिवार के मोर्चे की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
दिल्ली में पले बड़े होने के बावजूद भी कानपुर में उनकी शादी हुई। बावजूद कोविंद के साथ उनके रिश्तों की डोर बेहद गहरी बनती चली गईं। एक आम भारतीय महिला की तरह सविता भी पति के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं से खुश हैं।
उम्मीदवारी के एलान के बाद से व्यस्त हुए कोविंद
राजग की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रामनाथ कोविंद बेहद व्यस्त हो गए हैं। इतने बड़े खुशी के समाचार को परिवार के सदस्यों से साझा करने के बजाय कोविंद बिहार से सीधे दिल्ली आ पहुंचे। उनकी पत्नि ने उन्हें फोन पर बात करने के कई दफे प्रयास किए।
मगर लगातार उनका फोन व्यस्त रहा। आंखों का इलाज कराने की खातिर सविता कोविंद बीते 5-6 दिनों से दिल्ली में हैं। इसलिए वे पति के जीवन के सबसे बड़े पल की खुशी को साथ साझा नहीं कर सकीं। जब देर रात करीब 11:30 बजे कोविंद लूटियन दिल्ली के 144 नार्थ एवेन्यू स्थित अपने आवास पर पहुंचे तब पत्नि से उन्होंने सुखद समाचार को साझा किया।
दरअसल बिहार से दिल्ली के आने के बाद कोविंद का पीएम मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने का सिलसिला लगातार देर रात तक जारी रहा। उसके बाद वे आगे की रणनीति में जुट गए हैं। दिल्ली का बिहार भवन अभी कोविंद की गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। रात्री विश्राम उन्होंने लूटियन दिल्ली में स्थित अपने फ्लैट नम्बर 144 में किया।
144 नार्थ एवेन्यू की बढ़ी चौकसी
कोविंद के दिल्ली स्थित आवास की सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। वैसे भी नार्थ एवेन्यू की सुरक्षा बेहद चौकस रहती है। मगर कोविंद को राजग की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके आवास के अगल—बगल की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।
नार्थ एवेन्यू में उनका 144 नंबर फ्लैट प्रथम तल पर है। तो सीढ़ी की शुरूआत पर ही मेटल डिटेकटर मशीन लगाने के साथ स्कैनर भी लग गया है। सुरक्षा बल बड़ी संख्या में तैनात हैं। मकान के करीब कुछ दूर पर ही दोनों तरफ पुलिस बैरियर लगा है। और दिल्ली पुलिस के जवान पहरेदारी कर रहे हैं। उनके मकान के नीचे बिहार मिलिट्री पुलिस के जवानों ने कैंप कर रखा है।
23 जून को नामांकन करने के बाद देशव्यापी दौरा करेंगे कोविंद
भाजपा ने कोविंद के देशव्यापी दौरे की तैयारी कर ली है। सभी दलों से समर्थन जुटाने की कवायद में वे 23 जून को नामांकन करने के बाद देश के सभी राज्यों का दौरा करेंगे। उनके नामांकन फार्म पर समर्थकों और प्रस्तावकों के हस्ताक्षर का कार्य पार्टी के जरिए शुरू है।
कोटा सांसद ओम बिडला, जबलपुर सांसद राकेश सिंह और संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्त्तार अबस नकवी के निवास पर अलग-अलग केंद्र बने हुए हैं। जहां पार्टी के जरिए तय विधायक और सांसद पहुंचकर कोविंद के नामांकन फार्म पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।
कोविंद की ओर से नामांकन के चार सेट भरे जाएंगे। पहले फार्म पर पीएम मोदी खुद प्रस्तावक होंगे तो उनका समर्थन गृह मंत्री राजनाथ होंगे। नामांकन फार्म के दूसरे सेट के प्रस्तावक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह होंगे, शाह के अनुमोदन का वित्त मंत्री अरूण जेटली समर्थन करेंगे।
तीसरे सेट को अकाली प्रमुख सरदार प्रकाश सिंह बादल प्रस्ताव करेंगे और उसका समर्थन वेंकैया नायडू करेंगे। चौथे सेट के फार्म का प्रस्ताव आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू करेंगे उनकी फार्म की प्रस्तावक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बनेंगी।