हुड्डा के वीडियो पर बवाल: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने घटना को बताया निंदनीय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस हुड्डा विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, हुड्डा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं और महिला विधायक उस ट्रैक्टर को खींच रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद हुड्डा को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी गुरुवार को इस पर प्रतिक्रिया दी।
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इसे लेकर कहा है, अगर कोई महिला अपनी आजीविका के लिए कठिन परिश्रम करती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अगर एक पुरुष राजनेता ट्रैक्टर पर बैठा है और एक महिला उसे खींच रही है तो इससे महिला और ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की मर्यादा गिरती है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा कि हुड्डा को इस बारे में सोचना चाहिए था।
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि अगर महिला को यह लगता है कि उससे जबरदस्ती यह काम करवाया गया है तो वह हमारे पास आ सकती हैं। लेकिन, अगर वह अपनी इच्छा से भी यह कर रही थीं, तो भी ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति को यह सोचना चाहिए कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। अगर हमारे पास कोई शिकायत आती है, तो हम कार्रवाई करेंगे। अगर शिकायत नहीं भी आती है तो भी यह निंदनीय है।
If the women think they were made to do this forcibly, they can come to us but even if they're doing it willingly, the one on the tractor should think that this shouldn't be done. If we get a complaint, we'll take action. Even if we don't get complaint, it's condemnable:NCW chief
— ANI (@ANI) March 11, 2021
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.