फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCRB launches portal for searching missing persons and check police record of vehicles

लापता व्यक्तियों की तलाश और वाहनों के पुलिस रिकॉर्ड के लिए एनसीआरबी ने लॉन्च किया पोर्टल

Wed, 29 Jan 2020 10:46 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 Jan 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
NCRB launches portal for searching missing persons and check police record of vehicles
एनसीआरबी (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने लापता व्यक्तियों की तलाश करने और किसी भी वाहन के पुलिस रिकॉर्ड की जांच करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) भी प्राप्त की जा सकती है। बुधवार को ये सेवाएं लॉन्च की गईं।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नागरिक-केंद्रित सेवाओं को अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। http://digitalpolicecitizenservices.gov.in"digitalpolicecitizenservices.gov.in लिंक से इसे खोला जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अब तक इस तरह की सेवाएं राज्य नागरिक पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जा रही थीं और यह पहली बार है कि इन्हें केंद्र में लॉन्च किया जा रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार ने इस पोर्टल लॉन्च समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआरबी के निदेशक रामफल पवार ने कहा, दो नागरिक सेवाएं 'मिसिंग पर्सन सर्च' और 'जनरेट व्हीकल एनओसी' अब नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। नागरिक घर बैठे लापता परिजनों की खोज कर सकते हैं। यह गुमशुदा व्यक्तियों के रिश्तेदारों को बेहद लाभ पहुंचाएगा और उन्हें खंभे पर पोस्टर लगाने से बचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed