फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP spox Clyde Crasto BJP Israel Hamas war reaction no words on manipur violence

Israel: NCP का तीखा सवाल- हमास के आतंक पर बोली BJP मणिपुर पर मौन क्यों? कूटनीति के साथ लोगों की जान भी अहम

Mon, 09 Oct 2023 04:02 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 09 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

इस्राइल पर हमले के बाद हमास की चौतरफा निंदा हो रही है। भारत ने भी आतंकी वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसी बीच विपक्षी दल- NCP ने कहा है कि बीजेपी ने इस्राइल पर तो तत्काल प्रतिक्रिया दी, लेकिन मणिपुर में हुई हिंसा पर मौन साध लिया।

विज्ञापन
NCP spox Clyde Crasto BJP Israel Hamas war reaction no words on manipur violence
NCP Clyde Crasto - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विपक्षी दल की भूमिका में अक्सर भाजपा को कठघरे में खड़ा करने के प्रयास करती है। इस्राइल में हमास के आतंकी हमले के मामले में शरद पवार की अगुवाई वाली- एनसीपी ने भाजपा की भूमिका पर सवाल खड़े किए। पार्टी ने कहा कि भाजपा नेता इस्राइल में हो रहे युद्ध पर तेजी से सवाल खड़े करते दिखे लेकिन पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मणिपुर में हुई हिंसक झड़प के मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने मौन साध लिया।
विज्ञापन


इस्राइल के बहाने मणिपुर की हिंसा पर सवाल
एनसीपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इस्राइल और फलस्तीन में हो रही लड़ाई में कई मासूम लोगों की जान गई है। इस्राइल में हो रही हत्याओं के बाद बीजेपी नेताओं ने काफी तेजी से बयान जारी किए और आतंकी वारदात की निंदा की। ऐसा होना भी चाहिए। इसलिए हम एक विपक्षी दल के रूप में भाजपा को याद दिलाना चाहते हैं कि मणिपुर भारत का हिस्सा है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का शर्मनाक रूख- मणिपुर पर मौन
उन्होंने कहा कि इस्राइल के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने तत्काल प्रतिक्रियाएं दीं। हत्याओं की कड़ी निंदा भी की गई। हालांकि, मणिपुर में हुई हिंसा पर शर्मनाक रूख अपनाते हुए भाजपा नेताओं ने मौन साध लिया। इस्राइल में आतंकी वारदात की कड़ी निंदा करने वाले बीजेपी नेता मणिपुर की जनता के दर्द और उनकी पीड़ा को समझने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूटनीतिक रिश्ते जरूरी, लेकिन नागरिकों की जान...
एनसीपी प्रवक्ता क्रैस्ट्रो ने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर भाजपा नेताओं का मौन काफी कुछ कहता है। मणिपुर हिंसा के मामले में बीजेपी नेताओं ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है, इससे घरेलू मामलों में भाजपा की नीयत उजागर होती है। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक रिश्ते जरूरी होते हैं लेकिन नागरिकों का सकुशल रहना और उनकी जिंदगी सबसे जरूरी होती है, भाजपा को इसकी अहमियत समझने की जरूरत है। इस्राइल में मानवीय संकट और भारत में सियासी सरगर्मियों बीच एनसीपी ने जिस तरह आंतरिक मुद्दे पर भाजपा को कठघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है, इसके व्यापक निहितार्थ हो सकते हैं।


इस्राइल में क्या हो रहा है?
गौरतलब है कि रविवार सात सितंबर की सुबह मध्य पूर्वी देश इस्राइल में हमास के आतंकियों ने रॉकेट से अंधाधुंध हमले किए। 20 मिनट में 5000 रॉकेट दागने का दावा करने वाले आतंकी संगठन- हमास के हमले में इस्राइल के सैकड़ों मासूम लोगों की मौत हुई है। इस्राइली सेना ने हमास को मुंहतोड़ जवाब दिया। गाजा पट्टी में की गई सैन्य कार्रवाई में सैकड़ों आतंकियों को ढेर करने का दावा किया जा रहा है। हिंसा में दो हजार से अधिक लोगों के घायल होने की रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने समेत कई राष्ट्राध्यक्षों ने इस्राइल के साथ खड़ा होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed