फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP shiv sena sanjay raut target ajit pawar said nothing happens in politics accidently

NCP: 'राजनीति में कुछ भी अचानक नहीं होता', संजय राउत का अजित पवार पर तंज

Fri, 05 May 2023 12:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 May 2023 12:30 PM IST
सार

लेख में संजय राउत ने लिखा कि शरद पवार के भतीजे और वरिष्ठ एनसीपी नेता अजित पवार का आखिरी उद्देश्य मुख्यमंत्री बनना है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की दिल्ली में अच्छी पकड़ है।

विज्ञापन
NCP shiv sena sanjay raut target ajit pawar said nothing happens in politics accidently
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में काफी कुछ घटित हो रहा है। इसे लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। अब शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने शरद पवार के इस्तीफे को लेकर कहा है कि राजनीति में कुछ भी अचानक नहीं होता। बता दें कि शरद पवार ने हाल ही में अपनी आत्मकथा के विमोचन के अवसर पर एनसीपी अध्यक्ष का पद छोड़ने का एलान कर सभी को चौंका दिया था। 

विज्ञापन


'सामना' में लिखा संजय राउत ने
संजय राउत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट का एक कथन ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि 'राजनीति में कुछ भी अचानक नहीं होता। अगर कुछ हो रहा है तो आप कह सकते हैं कि यह सबकुछ सुनियोजित था।' गुरुवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र 'सामना' में लिखे एक लेख में संजय राउत ने लिखा कि शरद पवार के भतीजे और वरिष्ठ एनसीपी नेता अजित पवार का आखिरी उद्देश्य मुख्यमंत्री बनना है। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले की दिल्ली में अच्छी पकड़ है और वह संसद में भी अच्छी तरह काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


संगठन की ताकत परखना चाहते हैं पवार
सामना के संपादकीय में संजय राउत ने ये भी कहा है कि हो सकता है कि शरद पवार एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे देकर पार्टी की संगठनात्मक क्षमता को परखना चाहते हैं। बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें चल रहीं थी कि अजित पवार भाजपा के साथ जा सकते हैं। हालांकि अजित पवार ने खुद भाजपा के साथ जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया था। हालांकि ऐसी खबरें आ रहीं थी कि शरद पवार दबाव में थे क्योंकि अजित पवार जल्दी में हैं। हालांकि अचानक इस्तीफे का एलान कर शरद पवार ने पार्टी पर अपनी पकड़ का सबूत दे दिया है। शरद पवार अजित पवार को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते और ऐसी संभावना है कि अजित पवार को जल्द ही बड़ी भूमिका दी जा सकती  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की आज मुंबई में अहम बैठक हुई। हालांकि बैठक में शरद पवार की जगह नया अध्यक्ष नहीं चुना जा सका। कमेटी के सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कमेटी ने शरद पवार से अपील की है वह अपना कार्यकाल पूरा करें और फिलहाल उनकी जगह नया अध्यक्ष नहीं चुना जा सकता। शरद पवार ने भी गुरुवार को संकेत दिए थे कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं। पवार ने कहा कि जो पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य होगा, वही फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed