फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Rajyasabha MP Majeed Memon makes a crude remark on PM Narendra Modi

एनसीपी सांसद ने पीएम मोदी को कहे आपत्तिजनक शब्द, मुस्लिमों को रिझाने पहुंचे थे बोहरा समाज के पास

Mon, 17 Sep 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Sep 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
NCP Rajyasabha MP Majeed Memon makes a crude remark on PM Narendra Modi
मजीद मेमन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सांसद मजीद मेमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने मोदी के बोहरा समाज से मिलने पर तंज कसते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी की हालत ऐसी है कि जहां वह अपने कट्टर हिंदूवाद से हटते हैं तो वहां उनके गले पर हाथ पड़ जाता है वीएचपी की तरफ से, आरएसएस की तरफ से।'

विज्ञापन


मेमन ने आगे कहा, 'अब वो बोहरा समाज के पास गए इस विचार से कि शायद मुसलमानों को रिझा लिया जाएगा। लेकिन ना वो इधर के रहेंगे ना ही उधर के। धोबी के कुत्ते वाली बात हो जाती है। अब यह प्रधानमंत्री के ऊपर निर्भर है कि वह कितनी कहां झुकते हैं। यहां भी ना रहें वहां भी ना रहे उनकी परिस्थिति ऐसी ना हो जाए और लगता है परिस्थिति उनकी ऐसी ही बन रही है।'
विज्ञापन


बता दें कि 14 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मिलने के लिये इंदौर पहुंचे थे। बोहरा समाज के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी प्रवचन कार्यक्रम में कोई प्रधानमंत्री शामिल हुआ था। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने सैफुद्दीन को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया हुआ है। पीएम ने कहा था कि मुझे सैय्यदाना साहब से मिलने का मौका मिला था। उन्होंने मेरा हाथ चूमा था वह स्पर्श आज भी मेरे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed