{"_id":"5daa7abc8ebc3e0157423593","slug":"ncp-mla-ramesh-kadam-arrested-after-police-and-election-commission-seized-rs-53-46-lakh-during-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ईसी ने छापेमारी में सीज किए 53.46 लाख रुपये, एनसीपी विधायक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ईसी ने छापेमारी में सीज किए 53.46 लाख रुपये, एनसीपी विधायक गिरफ्तार
Sat, 19 Oct 2019 08:23 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी विधायक रमेश कदम (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
चुनाव आयोग और पुलिस ने छापेमारी के दौरान महाराष्ट्र के घोड़बंदर के एक फ्लैट से 53.46 लाख रुपये जब्त करके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता रमेश कदम को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने सूचना के आधार पर घोड़बंदर के फ्लैट पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
Thane: Police & Election Commission seized Rs 53,46,000 during a raid at a flat in Ghodbunder, yesterday. Ramesh Kadam,sitting NCP MLA,who is seeking re-election from Mohol as an independent candidate&Raju Khare,owner of the flat have been arrested. #MaharashtraAssemblyPolls
— ANI (@ANI) October 18, 2019
विज्ञापन
छापेमारी की जानकारी को साझा करते हुए अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप शिंदे ने कहा, 'ठाणे पुलिस ने चुनाव अधिकारियों के दस्ते के साथ इस स्थान की छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विधायक रमेश कदम फ्लैट पर मौजूद थे। उनके साथ फ्लैट का मालिक राजू ज्ञानू खरे भी था। छापेमारी के दौरान फ्लैट से 53 लाख 46 हजार कैश बरामद हुआ है। पुलिस और चुनाव टीम ने तुरंत कार्रवाई की और फ्लैट को सीज कर दिया।'
विज्ञापन
फ्लैट के मालिक राजू खरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। रमेश वर्तमान में विधायक हैं और वह स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर मोहोल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने आयकर विभाग को कैश बरामदगी के बारे में सूचित कर दिया है। मामले में जांच जारी है। बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को चुनाव होने वाले हैं। वहीं 24 अक्तूबर को नतीजे आएंगे।