फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Maharashtra Chief Claims that 10 BJP MLAs are not satisfied in their party

एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष का दावा, महाराष्ट्र में भाजपा के 10 विधायक पार्टी से नाराज

Wed, 16 Dec 2020 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Dec 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
NCP Maharashtra Chief Claims that 10 BJP MLAs are not satisfied in their party
जयंत पाटिल - फोटो : twitter.com/Jayant_R_Patil

महाराष्ट्र एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा के 10 से अधिक विधायक पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। पाटिल ने कहा कि इन भाजपा विधायकों को एनसीपी में शामिल करने पर भविष्य में फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन


पाटिल ने कहा, 'भाजपा के 10 से अधिक विधायक असंतुष्ट हैं। वे पार्टी की व्यवस्था से परेशान हैं। उन्होंने इस बारे में कई बार हमसे बात की है। इसलिए भविष्य में उनके बारे में निर्णय लिया जा सकता है।' 
विज्ञापन



जनसुराज्य पार्टी के एक पूर्व विधायक को एनसीपी में शामिल करने के बाद जल संसाधन मंत्री पाटिल ने यह बात कही। इस दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि एनसीपी को पश्चिमी महाराष्ट्र में अपना आधार मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद अजित पवार ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार में यह निर्णय लिया गया है कि यदि विपक्ष का कोई भी विधायक इस्तीफा देकर एनसीपी, शिवसेना या कांग्रेस में शामिल होता है तो अन्य दोनों पार्टियां, भाजपा के खिलाफ उसकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed