फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Leader Jitendra Awhad stops screening of Har Har Mahadev

Har Har Mahadev: राकांपा नेता आह्वाड ने फिल्म 'हर हर महादेव' का प्रदर्शन रुकवाया, शिवाजी के गलत चित्रण का आरोप

Tue, 08 Nov 2022 07:24 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Nov 2022 07:24 AM IST
सार

पूर्व मंत्री आह्वाड का कहना है कि फिल्म में वो बातें दर्शाई गई हैं, जो इतिहास में घटी ही नहीं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी बातों का फिल्म में प्रदर्शन क्यों होना चाहिए? इसी आपत्ति को लेकर वे और उनके समर्थक कल शाम एक मल्टीप्लेक्स में पहुंचे और वहां जबर्दस्ती करते हुए फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया।

विज्ञापन
NCP Leader Jitendra Awhad stops screening of Har Har Mahadev
आह्वाड ने एक दर्शक के साथ कार्यकर्ताओं की मारपीट के दौरान बीच बचाव किया - फोटो : video grab

विस्तार

महाराष्ट्र के राकांपा नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र आह्वाड व उनके समर्थकों ने सोमवार शाम ठाणे में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' का प्रदर्शन रुकवा दिया। इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी के गलत चित्रण का आरोप है। 

विज्ञापन

पूर्व मंत्री आह्वाड का कहना है कि फिल्म में वो बातें दर्शाई गई हैं, जो इतिहास में घटी ही नहीं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी बातों का फिल्म में प्रदर्शन क्यों होना चाहिए? इसी आपत्ति को लेकर वे और उनके समर्थक कल शाम एक मल्टीप्लेक्स में पहुंचे और वहां जबर्दस्ती करते हुए फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया। इस दौरान दर्शकों ने विरोध किया और एक दर्शक ने उन्हें रोका तो उसके साथ मारपीट की गई। उधर, एक मराठा संगठन के सदस्यों ने पुणे के एक थिएटर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक दिया। उनका आरोप है कि यह फिल्म इतिहास को विकृत ढंग से प्रदर्शित करती है। 
विज्ञापन


शिवाजी के वंशज संभाजी ने दी थी चेतावनी
इससे पहले शिवाजी के वंशज और पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने एलान किया था कि मराठा सम्राट का गलत ढंग से फिल्म में वर्णन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगामी मराठी फिल्म "वेदांत मराठे वीर दौदाले सात" का भी विरोध किया था। इसमें अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र आह्वाड ने कैसे रुकवाया प्रदर्शन देखें वीडियो
 


पूर्व मंत्री के खिलाफ केस
ठाणे पुलिस ने पूर्व मंत्री व राकांपा विधायक आह्वाड व उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ दर्शकों से मारपीट, जबर्दस्ती फिल्म प्रदर्शन रोकने व अन्य आरोपों में भादंवि की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दायर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed