फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Leader Baba Siddique Murder Visuals of car shot at in Mumbai Nirmal Nagar area

Baba Siddiqui: गोलियों से छलनी हुई बाबा सिद्दीकी की कार, सामने आया दहला देने वाला वीडियो

Sun, 13 Oct 2024 12:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 12:59 AM IST
सार

राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद उनकी काली कार का वीडियो सामने आया है, जिसके सामने वाले शीशे पर हमलावरों द्वारा दागी गई गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, कार के साइड वाले शीशे से भी हमलावरों ने गोलियां दागी थीं।  

विज्ञापन
NCP Leader Baba Siddique Murder Visuals of car shot at in Mumbai Nirmal Nagar area
बाबा सिद्दीकी की कार पर लगी गोलियों के निशान - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

मुंबई में राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की कार पर दागी गईं गोलियों का दहला देने वाला दृश्य सामने आया है। तीन हमलावरों ने मुंबई के निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास बाबा सिद्दीकी की कार को निशाना बनाया था। राकांपा नेता की कार पर हमलावरों ने सामने से और साइड से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। तीन गोलियां लगने के बाद सिद्दीकी गंभीर घायल हुए थे, जिन्हें नाजुक हालत में लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद उनकी काली कार का वीडियो सामने आया है, जिसके सामने वाले शीशे पर हमलावरों द्वारा दागी गई गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, कार के साइड वाले शीशे से भी हमलावरों ने गोलियां दागी थीं।  
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले तीन संदिग्धों में से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। जबकि, आरोपियों का एक साथी अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि किसी को भी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं हैं। इस मामले में जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। सीएम शिंदे ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


बेटे जीशान के ऑफिस से निकले थे बाबा सिद्दीकी
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी शनिवार शाम को अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे। जब वह वहां से रवाना हुए तो हमलावरों ने निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो और सीने में एक गोली लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। 



बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुलिस ने की नाकाबंदी
एनसीपी नेता सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने पूरे मुंबई में नाकाबंदी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed