{"_id":"62bb2c7776b8b95345301128","slug":"ncm-urges-jaishankar-to-take-up-issue-of-protection-of-religious-properties-of-sikhs-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikhs in Afghanistan: एनसीएम की जयशंकर से अपील, अफगानिस्तान में सिखों की धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा का मामला उठाएं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sikhs in Afghanistan: एनसीएम की जयशंकर से अपील, अफगानिस्तान में सिखों की धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा का मामला उठाएं
Tue, 28 Jun 2022 09:59 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:59 PM IST
सार
युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थल पर लक्षित हमले में 18 जून को गुरुद्वारा करते परवन के पास कई विस्फोट हुए थे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काबुल में एक गुरुद्वारे पर हमले के कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अफगानिस्तान में सिखों की धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा का मामला उस देश की सरकार के सामने उठाने का आग्रह किया है। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थल पर लक्षित हमले में 18 जून को गुरुद्वारा करते परवन के पास कई विस्फोट हुए थे।
विज्ञापन
एनसीएम के एक बयान में कहा गया है कि भारत में रहने वाली सिख आबादी और अफगानिस्तान छोड़ने वाले लोग अफगानिस्तान में ऐतिहासिक/धार्मिक गुरुद्वारों की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं, जिन्हें सिख धार्मिक स्थलों पर हमले में शामिल सिख विरोधी तत्वों द्वारा हड़प लिया जा सकता है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि एनसीएम प्रमुख ने जयशंकर से अफगानिस्तान में सिखों की ऐतिहासिक/धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा का मामला अफगानिस्तान सरकार के सामने उठाने का अनुरोध किया है। एनसीएम ने अफगानिस्तान में सिखों के धार्मिक स्थल की एक सूची भी साझा की।
विज्ञापन