{"_id":"627850173c9f45664c7f0c50","slug":"ncb-busts-illegal-internet-drug-company-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी की कार्रवाई: अवैध फार्मा रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों की नकदी समेत लैपटॉप, मोबाइल जब्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीबी की कार्रवाई: अवैध फार्मा रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों की नकदी समेत लैपटॉप, मोबाइल जब्त, एक गिरफ्तार
Mon, 09 May 2022 04:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 May 2022 04:49 AM IST
सार
एनसीबी ने कहा कि उसने मादक पदार्थ की तस्करी से मिले 3.71 करोड़ रुपये नकद, कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध इंटरनेट दवा कंपनी चलाने में किया गया।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अमेरिका और कुछ अन्य देशों में मादक पदार्थ भेजने वाली एक अवैध इंटरनेट दवा कंपनी का भंडाफोड़ करने का दावा किया। जांच एजेंसी के मुताबिक इस मामले में हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और 3.71 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
मादक पदार्थ रोधी संघीय एजेंसी के अनुसार जेआर इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम की यह दवा कंपनी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के दोमलगुदा में स्थित है। एनसीबी के हैदराबाद उपमंडल के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले इस स्थान पर छापा मारा और अज्ञात ‘सरगना’ को गिरफ्तार किया, जो यह अवैध दवा कंपनी कथित तौर पर चला रहा था।
विज्ञापन
एनसीबी ने कहा कि उसने मादक पदार्थ की तस्करी से मिले 3.71 करोड़ रुपये नकद, कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ‘अवैध इंटरनेट दवा कंपनी; चलाने में किया गया।
विज्ञापन
एजेंसी के उपमहानिदेशक (अभियान) संजय कुमार सिंह ने एक बयान में कहा, जेआर इन्फिनिटी के कर्मचारी ईमेल और वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) पर अमेरिका व अन्य देशों में ग्राहकों से संपर्क करते थे और एनडीपीएस कानून के तहत आने वाले मादक पदार्थ समेत विभिन्न दवाएं बेचते थे।