फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawab Malik speaks on Opposition Non-BJP CM meet and strategy against Central Agencies including ED CBI news and updates

केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ साथ आएगा विपक्ष?: नवाब मलिक बोले- 10 मार्च को बैठक करेंगे गैर-भाजपा राज्यों के सीएम

Tue, 15 Feb 2022 11:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 15 Feb 2022 11:01 PM IST
सार

नवाब मलिक ने सीधे तौर पर केंद्रीय एजेंसियों को घेरते हुए भाजपा सरकार द्वारा इनके दुरुपयोग का मसला उठाया।

विज्ञापन
Nawab Malik speaks on Opposition Non-BJP CM meet and strategy against Central Agencies including ED CBI news and updates
नवाब मलिक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र सरकार के खिलाफ अब क्षेत्रीय दलों ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने भी बड़ा एलान किया है। मलिक ने कहा है कि 10 मार्च के बाद गैर-भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री आपस में बैठक करेंगे और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ रणनीति पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


क्या रहा नवाब मलिक का पूरा बयान?
नवाब मलिक ने सीधे तौर पर केंद्रीय एजेंसियों को घेरते हुए भाजपा सरकार द्वारा इनके दुरुपयोग का मसला उठाया। उन्होंने महाराष्ट्र की पूर्व फडणवीस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "संजय राउत जी ने आज नई चीजों का खुलासा किया। इसमें पिछले सरकार में IT घोटाला, कौन से ठेकेदार ने कितने पैसे लिए, ईडी के नाम पर कैसे वसूली धंधा चल रहा है, कौन लोग वसूली कर रहे हैं इसकी जानकारी दी है। हमें लगता है आगामी दिनों में ये सारे कागज पत्र लोगों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


राकांपा नेता ने आगे कहा, "हम वो सारे कागज ईडी के पास भेजेंगे। अगर वो कार्रवाई नहीं करती तो वो आर्थिक अपराध शाखा को देंगे। आगामी दिनों में तीनों पार्टी के लोग बैठेंगे और किस तरह से केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग से लड़ा जाए उसके खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों के सीएम की बैठक को लेकर क्या बोले?
मलिक ने कहा, "केसीआर जी उद्धव ठाकरे से मिलेंगे। स्टालिन जी भी ममता बनर्जी से मिलेंगे और 10 मार्च के बाद हम सब और गैर-भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बैठेंगे।" गौरतलब है कि इससे पहले खुद तमिलनाडु के सीएम स्टालिन कह चुके हैं कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में जल्द ही दिल्ली में विपक्षी दलों के सीएम की बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed