{"_id":"609d50e041048114465f2280","slug":"nawab-malik-says-let-maharashtra-have-its-own-covid19-vaccination-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : मंत्री नवाब मलिक बोले- महाराष्ट्र को अपना खुद का टीकाकरण एप बनाने दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : मंत्री नवाब मलिक बोले- महाराष्ट्र को अपना खुद का टीकाकरण एप बनाने दें
Thu, 13 May 2021 09:46 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 13 May 2021 09:46 PM IST
सार
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने केंद्र सरकार के कोविन ऐप के उपयोग में तकनीकी दिक्कतें आने का दावा किया, जिससे लोगों को खुद को पंजीकृत करने में कठिनाई हो रही है। यह ऐप देशव्यापी टीकाकरण अभियान की डिजिटल आधार है।
विज्ञापन
एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नहीं हटाएगी, लेकिन राज्य को नागरिकों के पंजीकरण के लिए अपना खुद का सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डिजाइन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
वीडियो के रूप में जारी एक बयान में, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक ने केंद्र सरकार के कोविन ऐप के उपयोग में तकनीकी दिक्कतें आने का दावा किया, जिससे लोगों को खुद को पंजीकृत करने में कठिनाई हो रही है। यह ऐप देशव्यापी टीकाकरण अभियान की डिजिटल आधार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद टीकाकरण किया जा रहा है। कोविन ऐप क्रैश हो जा रहा है... हमने मांग की है कि राज्य को अपना अलग सिस्टम (ऐप) डिजाइन करने की अनुमति दी जाए ताकि हम ऐप और अन्य माध्यमों से पंजीकरण करके लोगों को टीका लगा सकें।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने कहा कि केंद्र ने अभी तक राज्य को अपना ऐप विकसित करने की अनुमति नहीं दी है। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 1,91,73,383 टीके लगाए गए हैं।