{"_id":"661993018b31248a9e0042b3","slug":"navy-chief-r-hari-kumar-farewell-visit-wnc-interacts-with-elite-marcos-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navy: प. नौसेना कमान के दौरे पर पहुंचे नौसेना प्रमुख, MARCOS के साथ संवाद; विरासत-आत्मनिर्भरता पर कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navy: प. नौसेना कमान के दौरे पर पहुंचे नौसेना प्रमुख, MARCOS के साथ संवाद; विरासत-आत्मनिर्भरता पर कही यह बात
Sat, 13 Apr 2024 01:31 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:31 AM IST
सार
एडमिरल आर हरि कुमार ने संचालन, सामुदायिक कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। साथ ही अपनी विरासत पर गर्व करने की भी बात की। उन्होंने 2047 तक भारतीय नौसेना का आत्मनिर्भर बनने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार
- फोटो : indiannavy.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान उन्होंने विशिष्ट मार्कोस के साथ बातचीत की और विभिन्न अभियानों के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख ने मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) के अधिकारियों, सेलर और रक्षा विभाग के अन्य लोगों के साथ भी बातचीत की। अपनी विदाई यात्रा के दौरान कमान में मौजूद लोगों से नौसेना प्रमुख ने मानव संसाधन, प्रशासन और संचालन के कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सामुदायिक कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर की खुलकर चर्चा
एडमिरल आर हरि कुमार ने संचालन, सामुदायिक कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। साथ ही अपनी विरासत पर गर्व करने की भी बात की। उन्होंने 2047 तक भारतीय नौसेना का आत्मनिर्भर बनने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
बाहरी कर्मचारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत में भाग लेते हैं। उन्होंने विशिष्ट मार्कोस के साथ भी बातचीत की और उनके द्वारा किए गए विभिन्न साहसी कार्यों और पथप्रदर्शक अभियानों पर उनकी सराहना की।