फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navjot Singh Sidhu met with Rahul Gandhi in delhi, handed letter appraised of state situation

कैप्टन के झटके से नाराज सिद्धू राहुल और प्रियंका गांधी से मिले, सौंपी चिट्ठी

Mon, 10 Jun 2019 10:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 10 Jun 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu met with Rahul Gandhi in delhi, handed letter appraised of state situation
नवजोत सिंह सिद्धू-राहुल गांधी - फोटो : ANI
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने राहुल गांधी को एक पत्र सौंपा है जिसमें उन्हें राज्य की परिस्थिति से अवगत कराया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि खत में क्या लिखा हुआ है। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और अहमद पटेल भी मौजूद थे। सिद्धू विभाग बदले जाने से नाराज हैं। इससे पहले बीते हफ्ते भी सिद्धू राहुल से मिलने दिल्ली पहुंचे थे लेकिन दो दिन तक इंतजार करने के बाद भी राहुल ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। इसी के तहत उन्होंने सिद्धू से स्थानीय निकाय और पर्यटन व सांस्कृतिक मामले विभाग वापस लेकर उन्हें बिजली व अक्षय ऊर्जा विभाग सौंपे हैं।


सिद्धू ने अभी तक विभाग का कार्यभार नहीं संभाला है। वहीं दूसरी ओर सिद्धू के दिल्ली पहुंचने से पहले इस पूरे मामले की रिपोर्ट पंजाब से आलाकमान को दे दी गई थी। रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू को एक और झटका दिया है। उन्होंने आठ समूह बनाए हैं, जिनमें से किसी में भी सिद्धू को शामिल नहीं किया गया है। 

दरअसल, पंजाब में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करने में तेजी लाने के लिए कैप्टन ने आठ सलाहकार समूहों का गठन किया है। यह समूह कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा करके भविष्य में सुधार का ब्लूप्रिंट देगा। सलाहकार समूह चार सप्ताह में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे। रिपोर्ट पर जुलाई 2019 में होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा स्कीम को प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 

मुख्यमंत्री शहरी कायाकल्प एवं सुधार संबंधी सलाहकारी ग्रुप के प्रमुख होंगे। इसमें स्मार्ट सीटी, अमरूत, यूईआईपी और हुडको शामिल हैं। मुख्यमंत्री इस ग्रुप के चेयरमैन होंगे, जबकि स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, भवन निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला, खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू समेत अन्य सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed