{"_id":"63edd46374674ca64f0d9fa3","slug":"navi-mumbai-police-arrest-security-guard-for-woman-murder-crime-news-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navi Mumbai: प्यार की सजा मौत! शादी करने की जिद कर रही थी महिला, सिक्योरिटी गार्ड ने कर दी हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Navi Mumbai: प्यार की सजा मौत! शादी करने की जिद कर रही थी महिला, सिक्योरिटी गार्ड ने कर दी हत्या
Thu, 16 Feb 2023 01:01 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:01 PM IST
सार
महिला की उम्र 35-40 वर्ष के बीच थी। महिला की ओढ़नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी और शव को छिपाने के लिए उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र के थाणे के नवी मुंबई में पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड ने एक महिला की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला उसकी प्रेमिका थी लेकिन वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। महिला से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, बीती 12 फरवरी को पुलिस को नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी के पास झाड़ियों में एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की उम्र 35-40 वर्ष के बीच थी। महिला की ओढ़नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी और शव को छिपाने के लिए उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। कोपरखैरने पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए सभी पुलिस थानों को शव मिलने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रॉम्बे पुलिस थाना क्षेत्र से एक महिला गायब थी। इसके बाद महिला के हुलिए की पहचान के बाद पुष्टि हो गई कि बरामद किया गया शव ट्रॉम्बे इलाके से गायब महिला का ही था। महिला के पति ने बताया कि वह मुंबई के मानखुर्द इलाके के एक घर में साफ-सफाई का काम करती थी। महिला के फोन की डिटेल्स निकालने पर पुलिस को पता चला कि उसके राजकुमार बाबूराम पाल नाम के एक सिक्योरिटी गार्ड से प्रेम संबंध थे। इसके बाद पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। राजकुमार बाबूराम पाल ने बताया कि महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन