फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nationwide special drive: CBI conducted searches at over 100 places, related to 30 cases of bank fraud over Rs 3,700 crores

100 स्थानों पर छापे: अलग-अलग बैंकों से 3700 करोड़ की धोखाधड़ी के मामलों में सीबीआई की कार्रवाई

Fri, 26 Mar 2021 12:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 26 Mar 2021 12:16 AM IST
सार

  • सीबीआई ने गुरुवार को देशभर में बैंक धोखाधड़ी के मामलों में छापेमारी की
  • यह विशेष अभियान 11 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में एक साथ चला

विज्ञापन
nationwide special drive: CBI conducted searches at over 100 places, related to 30 cases of bank fraud over Rs 3,700 crores
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 100 स्थानों पर छापेमारी की। 11 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी के 30 से ज्यादा मामलों में की गई। इन मामलों में कुल 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। 
विज्ञापन

 

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि ये छापेमारियां भारत में विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंको से मिली शिकायतों के आधार पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान का हिस्सा है। शिकायतकर्ता बैंकों में इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक,स्टेट बैंकआफ इंडिया आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये छापेमारियां, कानपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा, नोएडा, गुड़गांव, चेन्नई, तिरुवरूर, वेल्लोर, तिरुपुर, बेंगलुरु, गुंटूर, हैदराबाद, पश्चिमी गोदावरी, सूरत, मुंबई, भोपाल, निमडी, तिरुपति, विशाखापत्तमन, अहमदाबाद, राजकोट, करनाल, जयपुर और श्री गंगानगर आदि में की गईं। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए। 


सीबीआई को लगातार बैंकों की ओर से विभिन्न फर्मों द्वारा धोखाधड़ी, फंड के गलत उपयोग, फर्जी दस्तावेज जमा करके लोन लेने की शिकायतें मिल रही थीं। ये कंपनियां कर्ज नहीं चुका रही थी और ये एनपीए में जा रहा था। इससे बैंकों को भारी नुकसान हो रहा था। स्क्रूटनी करने के बाद बैंक ने ये कार्रवाई की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed