फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National News Updates 17 March North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News

News Updates: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की पीएम मोदी से मुलाकात; गोधरा-वडोदरा हाइवे पर हादसा, दो लोगों की मौत

Tue, 17 Mar 2026 03:28 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivam Garg Updated Tue, 17 Mar 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
National News Updates 17 March North East West South India Politics Crime Latest National Hindi News
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके सांसदों ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक में राजनीतिक और राज्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


गोधरा-वडोदरा हाइवे पर हादसा: 2 की मौत, कई घायल
गोधरा-वडोदरा हाइवे के वेजलपुर-खरसालिया क्रॉसिंग के पास सोमवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक कंटेनर, ट्रेलर, ट्रक और वैन की टक्कर में 32 वर्षीय TRB जवान जगदीश बारिया और 30 वर्षीय वैन ड्राइवर अशरफ पठान की मौत हो गई। वैन में लुनावाड़ा का एक परिवार सफर कर रहा था। चार बच्चे, चार महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए। घायल एक मरीज को वडोदरा रेफर किया गया। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को बचाया। हादसे से हाईवे पर ट्रैफिक जाम हुआ, जिसे वेजलपुर पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया। अधिकारियों ने कहा कि पूरी घटना की जांच जारी है। हाईवे पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


असम चुनाव से पहले नवज्योति तालुकदार ने कांग्रेस के पदों से दिया इस्तीफा
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता नवज्योति तालुकदार ने उपाध्यक्ष पद, एआईसीसी सदस्य पद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए पोस्ट में इस्तीफे की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल विधानसभा चुनाव: एल्धोज कुनप्पिल्ली को पेरुम्बवूर से फिर से चुनाव लड़ने का भरोसा
पेरुम्बवूर विधानसभा सीट से विधायक एल्डहोज़ कुनप्पिल्ली ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार जीत का मौका देगी। हालांकि, कांग्रेस ने केरल के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित पहले 55 उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया। 20 मौजूदा विधायकों में वह अकेले हैं, जिनके नाम की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

कुनप्पिल्ली ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि उनका नाम क्यों नहीं आया और उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि कांग्रेस उन्हें नहीं छोड़ेगी और यदि टिकट दिया गया तो वह इस बार 10,000 वोटों से जीत सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है और उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय चर्चों का समर्थन प्राप्त है।

कुनप्पिल्ली पर जुलाई 2022 से एक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है और 2024 में इस मामले में अपराध शाखा ने आरोपपत्र भी दाखिल किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले की पूरी फाइल पार्टी को सौंप दी है, ताकि यह देखा जा सके कि वह उम्मीदवार बनने के योग्य हैं या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर लगे आरोपों का मामला अभी कोर्ट में सुनवाई के लिए नहीं गया है और अगर उन्हें आगामी चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया गया, तो भी वह कांग्रेस पार्टी को छोड़ने वाले नहीं हैं।
 
वैष्णव ने विपक्ष के आरोप की आलोचना की
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में विपक्ष के सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह झूठी कहानी बना रहे हैं कि रेलवे अब गरीबों के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे के 70 प्रतिशत कोच सामान्य श्रेणी के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमृत भारत ट्रेनें कम किराए पर आधुनिक और सुरक्षित यात्रा प्रदान कर रही हैं। विपक्ष ने वंदे भारत ट्रेनों पर सवाल उठाए, जबकि स्थानीय क्षेत्रों में उनकी मांग की जा रही है।

रेल सुरक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं 90 प्रतिशत कम हुई हैं और ट्रेन यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए भारी निवेश किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में 35,000 किमी रेलवे ट्रैक बिछाया गया और 27,000 किमी को विद्युतीकृत किया गया।  

बालकनी अचनाक गिरने से मचा हड़कंप
गुजरात के वडोदरा शहर के सोमा तालाब इलाके में एक रिहायशी इमारत की बालकनी अचानक गिर जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। फायर विभाग के अधिकारी अमित चौधरी के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही वडोदरा फायर इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर भेजी गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इमारत में आग लगने की घटना भी हुई थी। यह इमारत ग्राउंड फ्लोर सहित कुल चार मंजिला है और सीढ़ियों की ओर जाने वाली बाईं तरफ की बालकनी अचानक ढह गई, जिससे अंदर मौजूद लोग कुछ समय के लिए फंस गए।

दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एहतियात के तौर पर पूरी इमारत को खाली करा दिया गया है। फिलहाल अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
 


तमिलनाडु: पन्नीरसेल्वम ने एआईएडीएमके के खराब प्रदर्शन के लिए पलानीस्वामी और उदयकुमार को जिम्मेदार ठहराया
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में द्रमुक मुनेत्र कड़गम (डीएमके) में शामिल हुए ओ. पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को एआईएडीएमके के महासचिव ईके पलानीस्वामी और वरिष्ठ नेता आर. बी. उदयकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के आम चुनाव में पार्टी की खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी इन दोनों की है।

उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें चुनाव में भाग लेने के लिए दबाव बनाया गया और छह अन्य उम्मीदवारों को उनके समान नाम के साथ अलग-अलग सीटों पर खड़ा किया गया, लेकिन पार्टी अधिकांश सीटें हार गई और जमा राशि भी जब्त हुई। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पार्टी की स्थिति के लिए पलानीस्वामी और उदयकुमार जिम्मेदार हैं और उन्होंने एआईएडीएमके को 'दफना' दिया है।

बीजद ने अपने छह विधायकों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में बीजू जनता दल (बीजद) ने अपने छह विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ये नोटिस चक्रमणि कन्हार, नबा किशोर मल्लिक, सौविक बिस्वाल, सुबासिनी जेना, रमाकांत भोई और देवी रंजन त्रिपाठी को जारी किए गए हैं।

तमिलनाडु: लाइव वेबकास्ट टेंडर की शर्तों को चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज
मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों में लाइव वेबकास्ट और मतगणना रिकॉर्डिंग के लिए 3 मार्च 2026 के ई-टेंडर की शर्तों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया।

दो निजी निगरानी सेवा कंपनियों ने यह चुनौती दी थी कि 75 हजार मतदान केंद्रों में डेढ़ लाख और 3,744 मतगणना केंद्रों में कैमरे लगाने की शर्तें मनमानी और भेदभावपूर्ण हैं। कोर्ट ने कहा कि याचिकाओं में कोई सबूत नहीं है कि इन शर्तों में न्यायालय का दखल जरूरी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि टेंडर बनाने वाला प्राधिकरण तकनीकी और प्रशासनिक विशेषज्ञता के आधार पर शर्तें तय कर सकता है।

बिलकिस बानो केस : उम्रकैद की सजा पाए दो दोषियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली दो दोषियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पीठ ने गुजरात और महाराष्ट्र सरकारों को याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 5 मई को होगी। याचिका विपिनचंद जोशी और प्रदीप रामलाल मोधीया ने दायरकी है। दोनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 4 मई 2017 के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उनकी दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा गया था। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से11 आरोपियों को हत्या, दंगा और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में दोषी ठहराते हुए दी गई आजीवन कारावास की सजा को सही ठहराया था। यह मामला 2002 के गुजरात दंगों से जुड़ा है। उस समय 21 वर्षीय बिलकिस बानो पांच महीने की गर्भवती थीं और हिंसा से बचने के लिए अपने परिवार के साथ अपने गांव से भाग रही थीं। 3 मार्च 2002 को पन्नीवेल के पास भीड़ ने उनके समूह पर हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्यों की हत्या कर दी गई, जिनमें उनकी तीन साल की बेटी भी शामिल थी और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

आंध्र में इमामों और मुअज्जिनों के मानदेय के लिए 45 करोड़ जारी
अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने रमजान के अवसर पर प्रदेश के इमामों और मुअज्जिनों के मानदेय के लिए 45 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को प्रदेश स्तरीय इफ्तार के बाद छह महीने से लंबित मानदेय के भुगतान के आदेश जारी किए। एक बयान में कहा गया कि यह कदम अल्पसंख्यकों के कल्याण और चुनावी वादों को पूरा करने के तहत उठाया गया है, जिससे लगभग 10 हजार इमाम और मुअज्जिन लाभान्वित हुए। इसमें यह भी बताया गया कि लगभग पांच हजार इमामों को छह महीने के मानदेय के रूप में 35 करोड़ रुपये मिले, जबकि इतने ही मुअज्जिनों को इसी अवधि के लिए 15 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed