फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national investigation agency found a diary from ciu office in which name and money written in code word

दावा : एनआईए के हाथ लगी सचिन वाजे की एक डायरी, वसूली का रेट कार्ड और कारोबारियों के नाम की सूची

Tue, 23 Mar 2021 12:58 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 23 Mar 2021 12:58 PM IST
सार

  • सीआईयू के कार्यालय से एनआईए को मिली अहम डायरी
  • डायरी में कोडवर्ड में नाम और वसूली की राशि का ब्यौरा
  • डायरी को लेकर सचिन वाजे से पूछताछ करेगी एनआईए

विज्ञापन
national investigation agency found a diary from ciu office in which name and money written in code word
एनआईए (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

एंटीलिया मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी को क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) के कार्यालय से एक डायरी मिली है, जो कई बड़े राज खोल सकती है। इसमें कोड वर्ड में कुछ नाम लिखे हैं और उनके नाम के आगे पैसों की डिटेल लिखी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये कोडवर्ड में जो रकम लिखी है वो वसूली की ओर इशारा कर रही है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरी में इस बात का जिक्र है कि रेस्त्रां, पब और हुक्का बार से सचिन वाजे की टीम ने कितनी वसूली की है। एनआईए के मुताबिक, सचिन वाजे ने जनवरी महीने से ये वसूली करनी शुरू की थी और इसी वसूली का जिक्र परमबीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में किया है। इस डायरी में हर होटल और पब वालों के नाम के आगे रेटकार्ड लिखे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा इस डायरी में मुंबई के लॉटरी कारोबारी और मटके धंधे की भी पूरी डिटेल है और इनके आगे भी रकम की जानकारी दी हुई है। जांच में यह सामने आया है कि सचिन वाजे खुद इन पैसों की वसूली नहीं करता था, बल्कि उसके नाम पर कुछ क्रिमिनल पैसों की उगाही करते थे और आगे बढ़ाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि अभी मुख्य तौर पर इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि जिलेटिन की छड़ें कहां से आई थीं। अधिकारियों ने कहा कि कुछ जानकारी मिली है लेकिन जांच की वजह से अभी ज्यादा बता नहीं सकते। बता दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिलेटिन की 20 छड़ों के साथ एक स्कॉर्पियो पार्क की हुई थी।

एटीएस ने दमन से एक कार बरामद की
वहीं महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दल (एटीएस) ने मनसुख हिरन हत्याकांड के संबंध में दमन से एक कार बरामद की है। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नंबर वाली एक वॉल्वो कार सोमवार को बरामद की गई जिसके मालिक का अभी पता नहीं चला पाया है। उन्होंने कहा कि बरामद की गई कार को ठाणे स्थित एटीएस कार्यालय में रखा गया है।

इससे पहले, इस हत्याकांड के संबंध में शनिवार रात को दो व्यक्तियों को गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने गुजरात से एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसने कथित तौर पर आरोपियों को सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। अधिकारियों ने बताया था कि उन्हें उक्त व्यक्ति के पास से कई सिम कार्ड मिले थे। एटीएस ने मामले के संबंध में, निलंबित पुलिसकर्मी विनायक शिंदे और सटोरिये नरेश गौड़ को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।

गृह सचिव से करेंगे मुलाकात
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि उनके पास एक चिट्ठी है, जिसे लेकर शाम को वो दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में गृह सचिव से सीबीआई से जांच कराने की मांग करेंगे।


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर लगाया आरोप
इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का एक रैकेट चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री रहने पर ऐसी खबरें सामने आई थीं और हमारी सरकार ने इसका सख्ती से निपटारा किया था। फडणवीस ने दावा किया कि उनके पास फोन कॉल रिकॉर्डिंग है, जो साफ करता है कि इससे जुड़ी कई जानकारियां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास पहले से थीं। 

बता दें कि सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अनिल देशमुख के बचाव में प्रेसवार्ता की थी और जानकारी दी थी कि 5-15 फरवरी वो कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती थे और उसके बाद 15-27 फरवरी तक क्वारंटीन थे। लेकिन बाद में भाजपा ने वीडियो और डॉक्यूमेंट जारी कर इन दावों को गलत करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed