फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Flag Import: Congress strongly protest against govt decision to celebrate Independence Day with the national Flag made in China

National Flag Import: कांग्रेस ने लगाया आरोप- चीन में बने तिरंगे से स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहती है सरकार

Fri, 08 Jul 2022 06:44 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Jul 2022 06:44 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस संशोधन को वापस लेने संबंधी कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ की मांग से सहमत है और 30 जुलाई को उनके द्वारा ध्वज सत्याग्रह आयोजित करने के फैसले का समर्थन करती है...

विज्ञापन
National Flag Import: Congress strongly protest against govt decision to celebrate Independence Day with the national Flag made in China
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने पॉलिएस्टर निर्मित राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति देने के लिए भारतीय झंडा संहिता में संशोधन करने का निर्णय लिया है। आजादी की 75वीं सालगिरह पर देश के हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए चीन निर्मित तिरंगे को भी आयात करने की स्वीकृति दी गई है। पार्टी के मुताबिक, स्वयं को खादी वस्त्रों का प्रमुख पैरोकार बताने वाले प्रधानमंत्री का आयातित वस्त्रों से तिरंगे के निर्माण की अनुमति देना देश के लाखों खादी वस्त्र निर्माताओं के साथ धोखा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


 

पार्टी के प्रवक्ता अजय कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस संशोधन को वापस लेने संबंधी कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ की मांग से सहमत है और 30 जुलाई को उनके द्वारा ध्वज सत्याग्रह आयोजित करने के फैसले का समर्थन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को भारत के खादी उद्योग के संरक्षक के रूप में पेश ने लोगों से खादी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया था, लेकिन अब मशीन निर्मित और आयातित पॉलिएस्टर निर्मित झंडे के आयात की अनुमति देकर प्रधानमंत्री मोदी ने खादी से जुड़ी अंतर्निहित भावना और महात्मा गांधी की विरासत पर हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed