फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Digital Library for Children and Adolescents

Digital Library: बच्चों-किशोरों के लिए खुलेंगी राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय, उम्र के हिसाब उपलब्ध होंगी किताबें

Thu, 02 Feb 2023 06:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 02 Feb 2023 06:34 AM IST
सार

एक डिजिटल लाइब्रेरी एक पुस्तकालय है, जिसमें उपलब्ध किताबों के डिजिटल वर्जन मौजूद होते हैं। साथ ही साथ इसमें इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल फॉर्मेट में टेक्स्ट, फोटो, वीडियो या ऑडियो भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन
National Digital Library for Children and Adolescents
डिजिटल लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण बच्चों में पढ़ने की आदत में कमी देखी गई है। इसमें सुधार के लिए और सीखने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इसमें भूगोल, साहित्य से लेकर सभी विषयों की किताबें होंगी।

विज्ञापन

 
इनमें उन एनजीओ के साथ भी भागीदारी की जाएगी, जो साक्षरता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। सभी स्कूलों को भी डिजिटल लाइब्रेरी से जोड़ा जाएगा, जिससे किताबों तक बच्चों की पहुंच बढ़ सके। राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी को पंचायत और वार्ड लेवल तक खोला जाएगा। इसमें प्रादेशिक और अंग्रेजी भाषा में भी पुस्तकें मिलेंगी। इसमें सभी उम्र के छात्रों के हिसाब से किताबें उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन


एक डिजिटल लाइब्रेरी एक पुस्तकालय है, जिसमें उपलब्ध किताबों के डिजिटल वर्जन मौजूद होते हैं। साथ ही साथ इसमें इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल फॉर्मेट में टेक्स्ट, फोटो, वीडियो या ऑडियो भी शामिल होते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी को कहीं से भी एक्सेस किया जा सकेगा, जिससे देश के हर कोने में स्थित छात्रों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5जी आधारित एप्लीकेशन विकसित करने के लिए 100 प्रयोगशालाएं
बाइल सेवा के क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव हो रहा है। देश 4जी से 5जी सेवाओं की तरफ बढ़ रहा है। बजट में 5जी सेवाओं पर आधारित एप्लीकेशन विकसित करने के लिए  इंजीनियरिंग कॉलेजों में 100 प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही देश के शीर्ष शिक्षण संथानों में तीन कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे।  
  
ये उत्कृष्टता केंद्र ‘कृत्रिम बुद्धिमता को भारत में बनाएं और कृत्रिम बुद्धिमता से भारत के लिए कार्य कराएं’ के विजन को साकार करने के लिए स्थापित किए जाएंगे। यहां प्रमुख उद्योग घराने अंतःविषय अनुसंधान करने, अत्याधुनिक अनुप्रयोगों को विकसित करने और कृषि, स्वास्थ्य, टिकाऊ शहरों के क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान में काम और सहयोग करेंगे। वहीं, 5जी आधारित एप्लीकेशन विकसित करने के लिए विभिन्न प्राधिकरणों, नियामकों, बैंकों और अन्य व्यवसायों के सहयोग से इंजीनियरिंग कॉलेज में 100 प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

अध्यापकों का प्रशिक्षण
नवोन्मेषी शिक्षा विज्ञान, पाठ्यचर्या संव्यवहार, सतत पेशेवर विकास, डिपस्टिक सर्वेक्षण और आईसीटी कार्यान्वयन के माध्यम से अध्यापकों का प्रशिक्षण, पुन:परिकल्पित किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को जीवंत उत्कृष्ट संस्थानों के रूप में तैयार किया जाएगा।

राष्ट्रीय डाटा शासन नीति
स्टार्टअप और शिक्षाविदों द्वारा नवाचार और अनुसंधान शुरू करने के लिए राष्ट्रीय डाटा शासन नीति लाई जाएगी। इससे अज्ञात नाम से आने वाले डाटा तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।


शिक्षकों की भर्ती एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों के लिए
क्षा के क्षेत्र में बजट में कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 740 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती होनी है। बजट में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में सरकार ने 38,800 शिक्षकों व सहायक कर्मियों की भर्ती करने का एलान किया है। यह भर्ती अगले तीन वर्षों के दौरान की जाएगी। इससे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed