फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Anti-Terrorism Day celebrated on 21st May, Ministry of Home Affairs wrote a letter to all the states

Anti Terrorism Day: हर साल 21 मई को मनाया जाएगा आतंकवाद विरोधी दिवस, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

Sat, 14 May 2022 12:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 14 May 2022 12:34 PM IST
सार

पत्र में कहा गया है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर करना है। उन्हें बताया जाएगा कि उनकी एक गलती किस तरह से राष्ट्रीय समस्या बन सकती है।

विज्ञापन
National Anti-Terrorism Day celebrated on 21st May, Ministry of Home Affairs wrote a letter to all the states
Home Ministry - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आतंकवाद के मंसूबे ध्वस्त करने के बाद केंद्र सरकार अब हर साल आतंकवाद विरोधी दिवस भी मनाने जा रही है। इसको लेकर सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र जारी किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के तहत हर साल 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। यह पत्र सभी राज्य के मुख्य सचिवों, सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को लिखा गया है।

विज्ञापन


युवाओं को किया जाएगा जागरूक
पत्र में कहा गया है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर करना है। उन्हें बताया जाएगा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कौन-कौन सी योजनाएं चलाई गई हैं। इसके अलावा उन्हें बताया जाएगा कि उनकी एक गलती किस तरह से राष्ट्रीय समस्या बन सकती है। केंद्र का मानना है कि अगर युवा सही रास्ते पर आ गए तो आतंकवाद खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन


दिलाई जाएगी आतंकवाद विरोधी शपथ 
पत्र में कहा गया है कि सभी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके अलावा डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आतंकवाद विरोधी संदेश को भी प्रसारित किया जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में 21 मई को शनिवार होने के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में 20 मई को शपथ दिलवाई जा सकती है। हालांकि, राज्य सरकार के दफ्तरों या जहां शनिवार का अवकाश नहीं है वहां 21 मई को ही शपथ दिलवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed