फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NASSCOM BCG Report Domestic AI market worth $17 billion by 2027

नैसकॉम-बीसीजी की रिपोर्ट: 2027 तक 17 अरब डॉलर का होगा घरेलू एआई बाजार, भारत में हर साल हो रही बढ़ोत्तरी

Wed, 21 Feb 2024 05:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 21 Feb 2024 05:59 AM IST
सार

नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा, भारतीय प्रौद्योगिकी सेवाओं और भारत में निर्मित उत्पाद में से करीब 93 फीसदी निवेश डिजिटल सामग्री, डाटा एनालिटिक्स व आपूर्ति शृंखला पर केंद्रित है। भारतीय कंपनियां एआई को अपनाने के साथ नए उद्योग मानक स्थापित कर रही हैं।

विज्ञापन
NASSCOM BCG Report Domestic AI market worth $17 billion by 2027
AI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत का कृत्रिम मेधा (एआई) बाजार हर साल 25-35 फीसदी दर से बढ़ रहा है। इसके 2027 तक बढ़कर 17 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। नैसकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि उद्यम प्रौद्योगिकी खर्च में इजाफा, देश के बढ़ते एआई प्रतिभा आधार और एआई निवेश में बढ़ोतरी सहित कई कारकों से प्रेरित है। नैसकॉम-बीसीजी की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर एआई निवेश में 2019 से 24 फीसदी की वार्षिक वृद्धि देखी गई है। 2023 में 83 अरब डॉलर का निवेश हुआ, जिनमें अधिकतर डाटा एनालिटिक्स, जेनएआई में हुए। एजेंसी

विज्ञापन

93% निवेश डिजिटल सामग्री में
नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा, भारतीय प्रौद्योगिकी सेवाओं और भारत में निर्मित उत्पाद में से करीब 93 फीसदी निवेश डिजिटल सामग्री, डाटा एनालिटिक्स व आपूर्ति शृंखला पर केंद्रित है। भारतीय कंपनियां एआई को अपनाने के साथ नए उद्योग मानक स्थापित कर रही हैं।

विज्ञापन

देश में दूसरा सबसे बड़ा प्रतिभा आधार
रिपोर्ट के अनुसार, एआई में काम करने वाले 4.20 लाख कर्मचारियों के साथ भारत में दूसरा सबसे बड़ा स्थापित प्रतिभा आधार है। अन्य देशों की तुलना में तीन गुना अधिक एआई कुशल प्रतिभा के साथ भारत में कौशल पहुंच भी सबसे अधिक है। सात साल में एआई कुशल व्यक्तियों की संख्या में 14 गुना वृद्धि के साथ भारत शीर्ष-5 देशों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed