फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nashik hospital oxygen leak people take cylinders from the dead

नासिक की आंखों देखी: लोगों ने लाशों के बीच से निकाले ऑक्सीजन सिलेंडर, ऐसे की अपनों को बचाने की जद्दोजहद

Thu, 22 Apr 2021 10:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 10:49 AM IST
सार

नासिक अस्पताल में मृतकों के शरीर से ऑक्सीजन सिलेंडर निकालकर लोग अपने मरीजों को लगा रहे थे..तो कुछ अपनी आंखों के सामने अपनों को खत्म होते देख रहे थे। 

विज्ञापन
Nashik hospital oxygen leak people take cylinders from the dead
नासिक अस्पताल में हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक मामले में लगातार अपडेट आ रहे हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोग मृतकों के शरीर से ऑक्सीजन निकालकर अपने मरीजों को लगा रहे थे।  23 वर्षीय विक्की जाधव ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन लीक हादसे में उनकी  65 साल की दादी सुगंध थोराट की भी मौत हो गई।  मीडिया से बातचीत करते हुए विक्की जाधव ने बताया कि गुरुवार की दोपहर जब वह अस्पताल पहुंचे तो उस वक्त उनकी दादी की सांसें चल रही थीं। लेकिन कुछ देर बाद अस्पताल में दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल मच गया। कई लोग मृतकों के शरीर से ऑक्सीजन सिलेंडर निकालकर अपने मरीजों के शरीर में लगा रहे थे, तो कई मरीज खुद ही ऑक्सीजन लगा रहे थे। जब मैंने देखा कि लोग अपने मरीजों को जिंदा रखने के लिए यह काम कर रहे हैं तो मैंने भी दादी के लिए ऑक्सीजन लाने की व्यवस्था की, लेकिन इससे पहले ही दादी की सांस थम चुकी थी। 

विज्ञापन


अस्पताल में हादसा होने से 24 लोगों की मौत
सिर्फ विक्की जाधव ही अपनी दादी की जान बचाने की कोशिश नहीं कर रहा था। बल्कि वहां मौजूद ज्यादातर लोग अपने लोगों को बचाने में जुटे हुए थे। नितिन वेलुकार ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन गैस लीक होने के बाद लोगों ने अपने मरीजों को रिक्शा, ऑटो में डालकर नजदीकी अस्पताल लेकर भाग रहे थे। लेकिन मेरी मां और भाई वार्ड में रह गए। मैं उन्हें नहीं बचा सका।  नासिक के डॉक्टर जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 24 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है। बता दें कि नासिक के डॉक्टर जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 24 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed