फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nari Shakti: team of two thousand women will come from Rajasthan to see the proceedings of parliament

Nari Shakti: अपना इतिहास बनते स्वयं देखेंगी महिलाएं, राजस्थान से आएगा दो हजार महिलाओं का दल

Wed, 20 Sep 2023 01:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 20 Sep 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
बुधवार को दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में महिलाओं को संसद लाया गया है। गुरुवार को राजस्थान से दो हजार महिलाओं का दल नई दिल्ली पहुंचेगा और संसद की कार्यवाही का साक्षी बनेगा...
loader
Nari Shakti: team of two thousand women will come from Rajasthan to see the proceedings of parliament
Nari Shakti Vandan - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्र सरकार ने 'नारी शक्ति वंदन' विधेयक पेश कर देश भर की महिलाओं के बीच एक चर्चा शुरू कर दी है। उनके बीच चर्चा है कि इस बिल के कानून बनने के बाद उनकी जमीनी स्थिति में बदलाव आएगा और वे भी पुरुषों की तरह आगे बढ़कर देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगी। केंद्र सरकार ने यह तय किया है कि इस एतिहासिक बिल को बनते हुए भी महिलाएं देखें। इसे ध्यान में रखते हुए नई संसद की दर्शक दीर्घा में देश भर से महिलाओं को लाया जा रहा है और उन्हें इस एतिहासिक पल का साक्षी बनाया जा रहा है।

बुधवार को दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में महिलाओं को संसद लाया गया है। गुरुवार को राजस्थान से दो हजार महिलाओं का दल नई दिल्ली पहुंचेगा और संसद की कार्यवाही का साक्षी बनेगा। इसके लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ-साथ पूरे राजस्थान से महिलाओं को लाया जा रहा है। चूंकि, राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, इसका भाजपा को लाभ मिल सकता है।

राजस्थान भाजपा नेता पूजा कपिल मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि इस कानून के बनने से देश की आधी आबादी को उनका अधिकार मिल सकेगा। राजस्थान में महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन कई कारणों से आधुनिक समय में उनका वह अधिकार पीछे छूट गया है। इस नए कानून से महिलाओं को उनका सम्मान और अधिकार मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed