फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi will be prime minister again in 2019 says ram vilas vedanti

मोदी के लिए अश्वमेध यज्ञ, अयोध्या में राम मंदिर और हजारों रथ यात्राएं...किसके हैं ये सब दावे

Fri, 10 Aug 2018 09:18 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will be prime minister again in 2019 says ram vilas vedanti
2019 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे ही चुनाव के नए रंग भी देखने को मिल रहे हैं। एक संगठन ने तो पुरातन-नूतन के तालमेल वाले कई दावे कर दिए हैं। नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए अश्वमेध यज्ञ होगा। दुनिया की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनेगी, तीन सौ लोकसभा क्षेत्रों में रथ यात्राएं निकलेंगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, मोदी के समर्थन में पौधरोपण करना और गली-गली झाड़ू लगाना, ये सब भी इनके दावों का हिस्सा है। इतना ही नहीं, दावा यह भी किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनना शुरू हो जाएगा। दो मंजिला भवन का पत्थर तैयार है, किसी भी दिन निर्माण कार्य चालू हो सकता है।
विज्ञापन


अब हम आपको बताते हैं कि ये दावे कौन कर रहा है। 'मिशन मोदी अगेन पीएम' के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती ने ये सब कहा है। उन्होंने इसके अलावा भी और भी बहुत कुछ कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने इस संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामगोपाल काका और राष्ट्रीय महामंत्री पद का कार्यभार शारदेंदु त्रिवेदी को सौंपने की घोषणा की है। इनका मकसद, 2019 में मोदी को ही पीएम बनाना है। बता दें कि रामविलास वेदांती राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

हर लोकसभा क्षेत्र में 11 हजार कार्यकर्ता व ढाई लाख नए वोटर तैयार करेंगे

Narendra Modi will be prime minister again in 2019 says ram vilas vedanti
वेदांती का कहना है कि 300 लोकसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक मिशन की टीम खड़ी की जाएगी। यह टीम मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर तक ले जाने का काम करेगी। हर लोकसभा क्षेत्र में 11 हजार ऐसे कार्यकर्ता बनाए जा रहे हैं, जो ढाई लाख नए मोदी वोटर तैयार करेंगे। फिलहाल 23 लाख से अधिक लोगों को मिशन के सोशल नेटवर्क से जोड़ा गया है। 

बीस करोड़ लोगों को इस मुहिम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। जगह-जगह पर मतदान भारत निर्माण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। मोदी को जातिगत एवं सामाजिक संस्थाओं का समर्थन दिलाने के लिए सामाजिक समर्थन निर्माण कार्यक्रम शुरू करेंगे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मोदी के समर्थन में युवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा खोज खेल प्रतिभा व खोज कला प्रतिभा, को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है। एक लोकसभा क्षेत्रों में ढाई लाख पौधे लगाए जाएंगे।

कांग्रेस, सपा व बसपा, ये पार्टियां मंदिर से डरती हैंः रामविलास वेदांती

वेदांती का कहना है कि अयोध्या में 2019 के चुनाव से पहले मंदिर बनना शुरू हो जाएगा। भले ही कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने अदालत में मंदिर निर्माण का मुकदमा रोकने की अर्जी दी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी, सपा और बसपा, ये सब राम मंदिर से बहुत डरती हैं। इन्हें भय है कि अगर राम मंदिर बन गया तो इनका सूपड़ा साफ होना तय है।

प्रवीण तोगड़िया द्वारा यह कहना कि मंदिर का निर्माण कार्य चुनाव से पहले शुरू नहीं हो सकता, इस पर वेदांता ने कहा, ऐसा नहीं है। तोगड़िया ने केवल इतना कहा था कि चुनाव से पहले वहां मंदिर बनना चाहिए। चार साल में नौकरी कहां चली गई, बोले चिंता न करें, अगले साल नौकरियों की बरसात होगी

मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जब यह सवाल पूछा गया कि मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। इस पर वेदांता ने कहा, चिंता न करें, जैसे ही 2019 शुरू होगा, वैसे ही नौकरियों की बरसात होने लगेगी। जब उनसे पूछा गया कि कैसे, उनका जवाब था बस आप देखते रहिए।

विपक्ष मिल भी जाए तो भी नहीं टूटेगा धनुष

भाजपा के विकल्प के तौर पर कांग्रेस पार्टी एवं उसके सहयोगी दलों ने जो महागठबंधन तैयार करने की रणनीति बनाई है, वह एक फ्लॉप शो साबित होगा। इनकी हालत रामायण काल जैसी है। ये जानते हैं कि अकेले और साथ मिलकर भी धनुष उठाना, यानी 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना इनके वश की बात नहीं है। विपक्ष के सारे नेता प्रधानमंत्री बनने की लाइन में लगे हैं। चुनाव आते आते ये सब दल अलग छिटक जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed