फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi will be first Prime Minister to organize rally in Jamui, Bihar after Indira Gandhi

इंदिरा गांधी के बाद बिहार के जमुई में रैली करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी

Mon, 01 Apr 2019 08:09 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 01 Apr 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will be first Prime Minister to organize rally in Jamui, Bihar after Indira Gandhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली को जमुई में संबोधित करेंगे। जमुई लोकसभा सीट एनडीए के सहयोगी दल लोकजनशक्ति पार्टी के खाते में गई है और चिराग पासवान यहां से एनडीए के उम्मीदवार हैं। एक प्रधानमंत्री के तौर पर इसके पहले इंदिरा गांधी ने सत्तर के दशक में जमुई में अपना संबोधन दिया था। उनके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली चुनावी सभा है। जाहिर है कि इससे चिराग पासवान की एनडीए खेमे में अहमियत बढ़ गई है। जमुई के बाद प्रधानमंत्री मोदी गया के गांधी मैदान में भी एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।   

विज्ञापन


एनडीए खेमे के बिहार के तीनों दलों ने जमुई और गांधी मैदान की रैली को सफल बनाने के लिए जोरशोर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इससे पहले पीएम की पटना के गांधी मैदान की रैली अपेक्षाकृत सफल नहीं हो पाई थी जिसके बाद विपक्षी दलों ने इसकी जमकर खिल्ली उड़ाई थी। आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की रैली में जितनी भीड़ इकट्ठी हुई थी, उससे ज्यादा भीड़ तो तब इकट्ठी हो जाती है जब वे पान की दुकान पर खड़े हो जाते हैं। जाहिर है कि अब चुनावी मौसम में एनडीए खेमा पिछली गलती दोहराने से बचना चाहेगा।        
विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने अमर उजाला को बताया कि लोजपा नेता चिराग पासवान की तरफ से पीएम की जमुई में रैली की मांग की गई थी। उन्होंने अपने व्यस्त समय में अपने सहयोगी दल के लिए समय निकाला है। इससे पार्टी के लोग बहुत उत्साहित हैं। सर्राफ के मुताबिक उन्होंने पीएम की और रैलियों की भी मांग की है, हालांकि अभी उनकी अनुमति नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के समीकरण भाजपा के लिए बेहद अहम हैं। यहां विपक्ष अभी भी एकमत होकर चुनावी मैदान में नहीं उतर सका है, वहीं भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ पूरे दमखम के साथ चुनावी तैयारियों में लगी हुई है। एनडीए खेमा बिहार की चालीस सीटों में से कम से कम तीस सीटों को जीतने का दावा कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed