फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narendra modi govt wants to solve kashmir problem by constructing rail link to srinagar

कश्मीर में आतंक को रोकने के लिए मोदी सरकार का प्लान, 2021 तक देश से जुडे़गा श्रीनगर

Thu, 11 May 2017 06:59 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 11 May 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
narendra modi govt wants to solve kashmir problem by constructing rail link to srinagar
केंद्र सरकार आजादी के बाद से चली रही कश्मीर समस्या को रोकने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्लान लेकर के आई है। इस प्लान के तहत केंद्र सरकार एक ऑल वेदर रेलवे लाइन का निर्माण श्रीनगर तक करने जा रही है, जिससे कश्मीर घाटी पूरे देश से लिंक हो जाएगी। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय इस रेलवे लाइन का निर्माण अगले 4 सालों में पूरा करेगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने फंड भी जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु व्यक्तिगत तौर पर निगाह रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


दो-तिहाई हिस्से पर काम हुआ पूरा

इस रेल प्रोजेक्ट के दो-तिहाई हिस्से पर काम पूरा हो गया है। 326 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर केवल 111 किलोमीटर का रेल मार्ग बनना है, जिसके लिए काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से लेकर कटरा तक का रेल मार्ग तैयार है, वहीं कश्मीर घाटी में बारामुला से श्रीनगर तक का रेलमार्ग बन चुका है। अब केवल कटरा से लेकर के बनिहाल तक का रेलमार्ग तैयार होना है, जिसको बनाने में काफी कठिनाई का सामना रेलवे को करना पड़ रहा है। 

इस हिस्से में 27 पुलों का निर्माण किया जाना है, जिसमें विश्व के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा इसमें 37 सुरंगों भी बनाई जाएंगी, जिसमें से एक सुरंग 12 किलोमीटर से लंबी होगी। 

14 घंटे में दिल्ली से पहुंच सकेंगे श्रीनगर

इस रेलवे लाइन के निर्माण हो जाने के बाद से दिल्ली से श्रीनगर 14 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। सरकार के मुताबिक, इस रेल लाइन के बन जाने से जहां एक तरफ घाटी में टूरिज्म को जहां बल मिलेगा, वहीं  युवकों को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे, जिससे उनका ध्यान आतंकवाद से हटेगा।


इससे कश्मीर में देश के अन्य भागों से पहुंचने वाले सामान की भी जल्दी से आपूर्ति हो सकेगी। अभी केवल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से ही घाटी में आसानी से पहुंचा जा सकता है जो कि साल के आधे समय बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से बंद रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed