{"_id":"591442794f1c1b2d3f8518da","slug":"narendra-modi-govt-wants-to-solve-kashmir-problem-by-constructing-rail-link-to-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आतंक को रोकने के लिए मोदी सरकार का प्लान, 2021 तक देश से जुडे़गा श्रीनगर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर में आतंक को रोकने के लिए मोदी सरकार का प्लान, 2021 तक देश से जुडे़गा श्रीनगर
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 11 May 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार आजादी के बाद से चली रही कश्मीर समस्या को रोकने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्लान लेकर के आई है। इस प्लान के तहत केंद्र सरकार एक ऑल वेदर रेलवे लाइन का निर्माण श्रीनगर तक करने जा रही है, जिससे कश्मीर घाटी पूरे देश से लिंक हो जाएगी।
रेल मंत्रालय इस रेलवे लाइन का निर्माण अगले 4 सालों में पूरा करेगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने फंड भी जारी कर दिया है। इस प्रोजेक्ट पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु व्यक्तिगत तौर पर निगाह रखे हुए हैं।
दो-तिहाई हिस्से पर काम हुआ पूरा
इस रेल प्रोजेक्ट के दो-तिहाई हिस्से पर काम पूरा हो गया है। 326 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर केवल 111 किलोमीटर का रेल मार्ग बनना है, जिसके लिए काम जारी है।
विज्ञापन
जम्मू से लेकर कटरा तक का रेल मार्ग तैयार है, वहीं कश्मीर घाटी में बारामुला से श्रीनगर तक का रेलमार्ग बन चुका है। अब केवल कटरा से लेकर के बनिहाल तक का रेलमार्ग तैयार होना है, जिसको बनाने में काफी कठिनाई का सामना रेलवे को करना पड़ रहा है।
इस हिस्से में 27 पुलों का निर्माण किया जाना है, जिसमें विश्व के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा इसमें 37 सुरंगों भी बनाई जाएंगी, जिसमें से एक सुरंग 12 किलोमीटर से लंबी होगी।
14 घंटे में दिल्ली से पहुंच सकेंगे श्रीनगर
इस रेलवे लाइन के निर्माण हो जाने के बाद से दिल्ली से श्रीनगर 14 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। सरकार के मुताबिक, इस रेल लाइन के बन जाने से जहां एक तरफ घाटी में टूरिज्म को जहां बल मिलेगा, वहीं युवकों को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे, जिससे उनका ध्यान आतंकवाद से हटेगा।
इससे कश्मीर में देश के अन्य भागों से पहुंचने वाले सामान की भी जल्दी से आपूर्ति हो सकेगी। अभी केवल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से ही घाटी में आसानी से पहुंचा जा सकता है जो कि साल के आधे समय बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से बंद रहता है।