{"_id":"5c9f3b16bdec22145d383c47","slug":"naqvi-lashes-on-rahul-gandhi-and-said-they-lost-power-but-still-have-attitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के नीति आयोग भंग करने वाले बयान पर नकवी बोले- सत्ता चली गई पर गुरूर नहीं गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल के नीति आयोग भंग करने वाले बयान पर नकवी बोले- सत्ता चली गई पर गुरूर नहीं गया
Sat, 30 Mar 2019 03:39 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 30 Mar 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
सत्ता में आने पर नीति आयोग भंग करने के राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि यह संवैधानिक संस्थाओं का 'आपराधिक दुरूपयोग' करने वालों के सामंती गुरूर का परिचायक है और जनता चुनाव में इन्हें सबक सिखायेगी।
विज्ञापन
नकवी ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब संवैधानिक संस्थाओं का 'आपराधिक दुरूपयोग' करती थी और अब विपक्ष में संवैधानिक संस्थाओं को धमकाने-बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता चली गई पर गुरूर नहीं गया और इस चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछले 5 वर्षों में चुनाव आयोग, सीवीसी और अब नीति आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि 'राहुल गांधी सत्ता के लिए तड़प रहे हैं और उन्हें लगता है कि सत्ता उनके परिवार का जन्मसिद्ध अधिकार है।' लेकिन देश की जनता इस 'सामंती सियासत' को चकनाचूर कर देगी।
विज्ञापन