{"_id":"6275105ef21df40e52684a9a","slug":"nanded-boy-reaches-nashik-alone-in-train-cops-who-reunite-him-with-kin-say-he-s-addicted-to-mobile-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"लत: मोबाइल गेम का आदी 12 साल का लड़का ट्रेन से नांदेड़ से नासिक पहुंचा, पुलिस ने परिवार से मिलाया ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लत: मोबाइल गेम का आदी 12 साल का लड़का ट्रेन से नांदेड़ से नासिक पहुंचा, पुलिस ने परिवार से मिलाया
Fri, 06 May 2022 05:41 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 06 May 2022 05:41 PM IST
सार
लड़के के पिता ने स्थानीय पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसका पता लगाने में मदद के लिए सभी जिलों के रेलवे पुलिस स्टेशनों को अलर्ट भेजा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 12 साल का लड़का अकेले ही एक्सप्रेस ट्रेन से नासिक पहुंच गया। बाद में पुलिस ने उसे उसके परिवारवालों से मिला दिया। पुलिस के मुताबिक लड़का मोबाइल गेम का आदी था। नांदेड़ के नायगांव तहसील के रहार गांव का ये लड़का लापता हो गया था। उसके पिता ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसका पता लगाने में मदद के लिए सभी जिलों के रेलवे पुलिस स्टेशनों को अलर्ट भेजा गया था।
विज्ञापन
नासिक रोड रेलवे पुलिस नांदेड़ से नासिक आने वाली सभी ट्रेनों की जांच शुरू कर दी थी। लड़के की एक तस्वीर रेलवे पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी पोस्ट की गई और तलाशी शुरू की गई। नांदेड़-मुंबई तपोवन एक्सप्रेस गुरुवार को नासिक रोड रेलवे स्टेशन पहुंची तो पुलिस आरक्षक विजय कपिले ने ट्रेन को चेक किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ बच्चों को ट्रेन से उतरते देखा, हालांकि उनमें से एक अपना चेहरा छुपा रहा था।
विज्ञापन
कपिले ने लड़के को रोका और पूछा कि वह अकेला क्यों है, तो लड़के ने कहा कि उसके रिश्तेदार स्टेशन के बाहर खड़े हैं। हालांकि बाद में जांच में पता चला कि लड़का बिना टिकट तपोवन एक्सप्रेस में नांदेड़ से नासिक पहुंचा था। पुलिस ने तब उसे भरोसे में लिया और नांदेड़ में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर उसके पिता नासिक पहुंचे और गुरुवार को लड़के को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन