{"_id":"5fd49545578236003539880f","slug":"nagpur-suicide-case-maharashtra-man-kills-self-after-murder-his-girlfriends-brother-grandmother","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सनकी आशिक ने पहले गर्लफ्रेंड की दादी और भाई को मार डाला, फिर दे दी अपनी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सनकी आशिक ने पहले गर्लफ्रेंड की दादी और भाई को मार डाला, फिर दे दी अपनी जान
Sat, 12 Dec 2020 04:22 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 12 Dec 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नागपुर में ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाएगा। यहां 22 साल के एक लड़के ने अपनी प्रेमिका के 10 साल के भाई और दादी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मोमिनपुरा इलाके में रहने वाले मोइन खान ने अपनी प्रेमिका के भाई और दादी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने किया प्रेमिका को दूर
दरअसल, यह घटना हजारीपहाड़ स्थित पीड़ित के घर में हुई। मोइन खान युवती से पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम पर मिला। वहां दोनों का एक-दूसरे से परिचय हुआ। लड़की ने खान को अपने परिवार को दोस्त के रूप में मिलवाया था। लेकिन जब परिजनों को दोनों के बीच संबंध का शक हुआ तो उन्होंने युवती को उससे संपर्क तोड़ने को कहा। साथ ही, लड़की का फोन छीनकर उसको रिश्तेदार के यहां भेज दिया।
विज्ञापन
प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम
प्रेमिका के दूर होने से मोइन खान भड़क गया। इसके बाद वह अपनी प्रेमिका के घर गया और उसने लड़की के भाई व दादी की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के आरोपी मोइन खान बेहद घबरा गया और उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन