फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur police tweeted vikram that we are not going to challan you for breaking the signals

नागपुर पुलिस का संदेश- जल्दी संपर्क करो 'विक्रम', सिग्नल तोड़ने के लिए चालान नहीं काटेंगे

Mon, 09 Sep 2019 04:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 09 Sep 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Nagpur police tweeted vikram that we are not going to challan you for breaking the signals
चंद्रयान- 2 का विक्रम लैंडर - फोटो : ISRO

चांद की सतह पर विक्रम लैंडर के गिरने से इसरो ने अभी भी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। वैज्ञानिक लैंडर विक्रम से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी उम्मीदें जगाए हुए हैं कि लैंडर कभी न कभी संपर्क करेगा। इसी कड़ी में नागपुर सिटी पुलिस ने एक बेहद ही दिलचस्प ट्वीट किया जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया।

विज्ञापन


नागपुर सिटी पुलिस ने एक बेहद ही दिलचस्प ट्वीट में कहा, 'प्रिय विक्रम, कृपया प्रतिक्रिया दो, सिग्नल तोड़ने के लिए हम तुम्हारा चालान नहीं काटेंगे।' ट्विटर यूजर्स ने भी नागपुर पुलिस के इस ट्वीट पर खूब मजे लिए और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। अधिकांश यूजर्स ने नागपुर पुलिस के इस ट्वीट की तारीफ की।  

विज्ञापन
 

 
उधर, आज इसरो ने आज देशवासियों को एक खुशखबरी देते हुए बताया कि चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग करने के बावजूद चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम में कोई टूट-फूट नहीं हुई है। इसरो ने बताया कि ऑर्बिटर द्वारा भेजे गए चित्र के अनुसार यह एक ही टुकड़े के रूप में दिखाई दे रहा है। इसरो की टीम चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिशों में लगी हुई है।

इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडर विक्रम एक तरफ झुका दिखाई दे रहा है, ऐसे में कम्युनिकेशन लिंक वापस जोड़ने के लिए यह बेहद जरूरी है कि लैंडर का ऐंटीना ऑर्बिटर या ग्राउंड स्टेशन की दिशा में हो। हमने इससे पहले जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में गुम हो चुके स्पेसक्राफ्ट का पता लगाया है लेकिन यह उससे काफी अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed